पटना में इंजीनियर के घर छापा: पानी टंकी में मिला 40 लाख कैश, कार्रवाई के डर से पत्नी ने जला डाले 20 लाख के नोट
बिहार की राजधानी पटना में अधीक्षण यंत्री विनोद राय के घर EOU का छापा। पानी टंकी में मिला 40 लाख कैश। पत्नी ने 20 लाख के नोट जलाकर टॉयलेट में फेकें। पढ़ें पूरी खबर
पटना में इंजीनियर के घर छापा: पानी टंकी में मिला 40 लाख कैश, पत्नी ने जलाए नोट
Corruption News Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार का नया नमूना सामने आया है। बिहार पुलिस ने शुक्रवार सुबह पटना से एक अधीक्षण यंत्री (इंजीनियर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके आवास से 40 लाख नकद कैश और करीब 20 लाख के अधजले नोट मिले हैं। आरोप है कि कार्रवाई से बचने उसने यह नोट खुद जलाए हैं। इतना नहीं आरोपी इंजीनियर ने शौचालय, पानी टंकी और किचन के सीवर पाइप में नोटों की गड्डियां छिपा रखी थीं।
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट (EOU) ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटना के अगमकुआं स्थित उनके आवास से 40 लाख नकद और 20 लाख के अधजले नोटों के अलावा जमीन के दस्तावेज, लाखों के जेवरात और महंगी घड़ियां जब्त की है। इनकी कीमत साढ़े डेढ़ लाख बताई जा रही है।
टॉयलेट से निकलवाए अधजले नोट
EOU की टीम विनोद राय के घर कार्रवाई करने पहुंची तो उनकी पत्नी बहस करने लगीं। रात डेढ़ बजे से सुबह 5 बजे तक टीम को घर के बाहर गेट पर खड़ा करके रखा। इस दौरान वह बाथरूम में 500-500 के नोट जलाती रहीं और उसकी राख शौचालय में डालकर फ्लश कर दिया। टीम ने सुबह जब शौचालय से अधजले नोट निकलवाए तो इंजीनियर के पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इंजीनियर की पत्नी की तबीयत बिगड़ी
40 लाख के नोट को उन्होंने पॉलिथीन में भरकर छत में रखी पानी टंकी में छिपा दिया। शुक्रवार सुबह EOU की टीम घर के अंदर पहुंची तो देखकर अवाक रह गई। उसने नगर निगम के सफाई कर्मी बुलाकर शौचालय से जले नोट निकलाए। साथ ही जांच के लिए FSL टीम को बुलाया। फिर छत में जाकर देखा तो पानी टंकी में पॉलिथीन में बंधी 40 लाख की गड्डियां मिलीं।
20 लाख के जेवर, साढ़े 6 लाख की घड़ी
विनोद राय के घर में जांच के दौरान नकदी के बैंक डिपॉजिट और करोड़ों की जमीन के कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा डेढ़-डेढ़ लाख की महंगी घड़ियां भी मिली हैं। एक साढ़े 6 लाख की घड़ी भी उनके यहां से बरामद हुई है। 20 लाख के जेवर और 3 आई फ़ोन समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद हुआ है।