बिहार में VVIP भी सुरक्षित नहीं: पटना में मंत्री अशोक चौधरी के बंगले के बाहर युवक को गोली मारी, पुलिस व्यवस्था पर सवाल

पटना के वीवीआईपी इलाके पोलो रोड पर युवक को गोली मारी गई। घटना मंत्री अशोक चौधरी के आवास के सामने घटी। नए SSP के जॉइन करने के दिन हुई इस वारदात से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

Updated On 2025-06-19 13:16:00 IST

Patna firing incident

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। गुरुवार, 19 जून को पोलो रोड स्थित वीवीआईपी इलाके में दो बाइक सवार अपराधियों ने राहुल नाम के युवक को गोली मार दी। यह भयावह वारदात मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले के ठीक बाहर हुई है। हैरानी की बात ये कि सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अपराधी वारदात कर मौके से फरार हो गए।

पटना के अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में हुई इस वारदात से से हड़कंप मचा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कहा, मेरा आवास भी सुरक्षित नहीं है।

फायरिंग के बाद 400 रुपए छीने 
पुलिस ने वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। बताया कि उन्होंने राहुल नाम के युवक को गोली मारने के बाद 400 रुपए छीन लिए हैं। घटनास्थल से खोखा बरामद कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिराफ्तार कर लिया जाएगा।  

VVIP एरिया की सुरक्षा पर सवाल
पटना के नव नियुक्त SSP कार्तिकेय शर्मा गुरुवार को ही अपना पदभार संभाला है, उससे पहले शहर के वीवीआईपी एरिया में हुई यह वारदात एक तरह से कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में हुई ये गोलीबारी से प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पटना में बढ़ते अपराध: हाल की प्रमुख घटनाएं

  1. अर्फाबाद के आलमगंज में पिछले सप्ताह बदमाशों ने एक महिला और उसकी बेटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। हमलावर अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर पाई।
  2. दानापुर में 13 जून 2025 को श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गोसाई टोला रोड पर घर के पास खड़ा था, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे शूट कर दिया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था की विफलता
पटना में एक सप्ताह के अंदर तीन बड़े गोलीकांड सामने आ चुके हैं। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस तंत्र दबाव में है। खासकर, वीवीआईपी इलाकों में अपराध होना सुरक्षा व्यवस्था की विफलता की ओर इशारा करता है।

Tags:    

Similar News