प्यार की खौफनाक सजा: लड़की के घर वालों ने युवक का चाकू से पेट फाड़ा, एसिड से चेहरा जलाया, गोपनीय अंग भी काट डाला

Vaishali crime News: बिहार के वैशाली में युवक को प्यार करने की खौफनाक सजा दी गई। लड़की के परिवार ने लड़के को घर बुलाया। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की। चेहरे को एसिड से जलाया। युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया।

Updated On 2024-05-28 16:49:00 IST
Vaishali crime News

Vaishali crime News: प्यार करने की युवक को खौफनाक सजा दी गई। लड़की के परिवार ने लड़के को घर बुलाया। चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरा एसिड से जला दिया। इतना ही नहीं दरिंदों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। लड़की के घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में युवक का शव मिलने के बाद दर्दनाक हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। घटना वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद पंचायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

दोनों का प्यार लड़की के परिवार को नहीं था मंजूर 
सैदाबाद पंचायत निवासी रोहित कुमार(22) पिता लाल बहादुर राय ऑटो चलाता था। युवक गांव की ही लड़की से प्यार करता था। लड़की वालों को दोनों का प्रेम मंजूर नहीं था। लड़की का पिता इसका विरोध करता था। जिसे लेकर 10 दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार रात लड़की के परिवार वालों ने रोहित को घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। लड़की के घर से 1KM दूर रोहित का शव फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाचा ने पुलिस को बताई दर्दनाक दांस्ता 
मृतक रोहित के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि लड़की के घर वालों ने बेरहमी से  रोहित की हत्या की है। लड़की के पिता ने घर में बुलाकर मरवा दिया है। पहले युवक की गर्दन पर गमछा बांध दिया था। जिससे उसकी आवाज न निकले, उसके बाद चाकू से मारकर पेट फाड़ दिया गया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर चेहरे पर एसिड डाल दिया गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। 

शरीर पर चाकू के निशान मिले 
पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के गले में कपड़े बंधा हुआ था। शरीर पर चाकू के जख्म के निशान पाए गए हैं। मृतक उसी गांव के एक लड़की के संपर्क में था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

Similar News