दिनदहाड़े ठांय-ठांय: मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

बिहार के मुंगेर में बड़ा कांड हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पंकज को गोली मारी।

Updated On 2024-10-03 17:00:00 IST
RJD के प्रदेश महासचिव पर जानलेवा हमला।

Bihar Crime: मुंगेर में गुरुवार(3 अक्टूबर) को बड़ा कांंड हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर जानलेवा हमला हो गया। घात लगाए बैठे बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पंकज को गोली मारी। अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी। एक गोली सीने में लगी है। हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल हालत में पंकज को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।घटना कासिम बाजार थाना इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  

जानें पूरी घटना
परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रदेश महासचिव पंकज यादव रोज की तरह हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक करने गए थे। वहां नवटोलिया निवासी मिट्ठू कुमार और अमन कुमार पहले से घात लगाए बैठे थे। पंकज यादव के आते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पंकज ने भागकर जाने बचाने की कोशिश की लेकिन एक गोली उनके सीने में लग गई। गोली लगने के बाद पंकज जमीन पर गिर गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए।  

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल 
मैदान में टहल रहे लोगों ने तुरंत पंकज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। सूचने मिलने पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने बयान लिए। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। 

परिजनों ने पुलिस को बताई बड़ी वजह
परिजनों ने बताया कि बाइक सवार मिट्ठू यादव और नमन यादव ने पंकज यादव को निशाना बनाया है। मिट्ठू यादव कल भी घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था जिसे पंकज ने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों का हमारी किसे से से किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। हमलोग 15-20 साल से मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं।

Similar News