JDU नेता गोपाल मंडल का खुलासा: महागठबंधन में नहीं थी नीतीश की इज्जत, दी जाती जाती थी भद्दी-भद्दी गालियां

JDU Gopal Mandal on Nitish situation in Mahagathbandhan: JDU नेता गोपाल मंडल ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार को महागठबंधन में सम्मान नहीं मिल रहा था। वह अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन से अलग हो रहे हैं।

Updated On 2024-01-26 21:31:00 IST
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को दावा किया नीतीश कुमार अपना वजूद बचाने के लिए महागठबंधन से अलग हुए हैं।

JDU Gopal Mandal on Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को सियासी घमासान जारी रहा। नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू के नेताओं को जमघट लगा तो वहीं, लालू प्रसाद की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनता दल भी  रणनीतियों में जुटा नजर आया। इस बीच जेडीयू नेता गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर बड़ा खुलासा किया। गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार अपना वजूद बचाने के लिए महागठबंधन से अलग हो रहे हैं।  

नीतीश जो फैसला लेंगे अपने हक में लेंगे
गोपाल मंडल ने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार का मान-सम्मान नहीं हो रहा था। उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही थीं। ऐसे में उनके लिए जरूरी था कि वह अपना वजूद बचाएं। नीतीश कुमार का वजूद महागठबंधन में नहीं बच रहा था।  मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे वह अपने हक में लेगे। जहां पर वह अच्छे ढंग से सरकार चलाया जा सके वहीं, नीतीश कुमार जाएंगे। 

विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में वह जहां भी जाएंगे पार्टी के सभी विधायक भी उनके साथ जाएंगे। मंडल ने कहा कि जेडीयू के सभी विधायक एकजुट हैं। ऐसे में यह संभव नहीं है कि जनता दल यू के विधायकों को तोड़ा जा सके। बता दें कि गोपाल मंडल बिहार में अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती के मौके पर गोपाल मंडल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। 

Tags:    

Similar News