हाजीपुर सीट पर दावा बरकरार: LJP अध्यक्ष पशुपति पारस बोले-उचित सम्मान न मिला तो कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र
Pashupati Paras on seat sharing: बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर दावा ठोंकते केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा, हम यहीं से चुनाव लड़ेंगे। उचित सम्मान न मिला तो कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-15 17:22:00 IST
Pashupati Paras on seat sharing Bihar: बिहार में सीट शेयरिंग का विवाद थमता नहीं दिख रहा। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर दो टूक कह दी है। कहा, उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की जार रही है। हम कितना इंतजार करेंगे।
#WATCH केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, "...मीडिया के माध्यम से आई खबरों के मुताबिक हमारी पार्टी को तरजीह नहीं दी जा रही है। इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है...जबतक विधिवत भाजपा की लिस्ट नहीं आती तबतक हमारा आग्रह… pic.twitter.com/EZyU3TZgK0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024