Bihar Weather: बिहार में बारिश का यलो अलर्ट, IMD की चेतावनी; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक उत्तर पूर्व बिहार के सभी जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।  

Updated On 2024-05-14 21:00:00 IST
Haryana में पांच दिन तक जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप।

Bihar Weather: मई का पहला हफ्ता गर्म रहा, लेकिन उसके बाद से पूरे बिहार में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक उत्तर पूर्व बिहार के सभी जिलों में बारिश जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।  

इन जिलों में होगी बारिश 
IMD के अनुसार 16 मई तक बिहार के सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ 17 मई को बिहार के अरवल, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में लू चलने की संभावना है। इसको लेकर लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया। 

बक्सर सबसे गर्म
बता दें, 14मई को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6°C बक्सर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम अधिकतम तापमान 33.4°C मुजफ्फरपुर में दर्ज किया गया। उत्तर पूर्व के जिलों के तापमान में अधिक वृद्धि देखी गई। 

पटना का तापमान शुष्क 
बता दें, रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान शुष्क रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री बढ़ोतरी हुई। जबकि, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक है। राजधानी पटना का तापमान सामान्य बना हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

Similar News