पैक्स चुनाव : बिहार में विधानसभा से पहले चुने जाएंगे 6289 समितियों के प्रतिनिधि, पहले चरण की वोटिंग कल

बिहार की 6289 पैक्स (प्रथम साख समिति) में 5 चरणों में चुनाव हैं। 61 हजार उम्मीदवार और 1.23 करोड़ मतदाता हैं। पहले चरण की वोटिंग मंगलवार (26 नवंबर को) सुबह 7 से होगी।

Updated On 2024-11-25 12:34:00 IST
पैक्स चुनाव 2024 : बिहार की 6289 प्रथम साख समितियों में  61 हजार प्रत्याशी, वोटिंग कल से 

Bihar PACS Election : बिहार में विधानसभा से पहले पैक्स चुनाव की सियासत सरगर्म है। राज्य की 6289 प्रथम साख समितियों (पैक्स) में  करीब 61 हजार प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। पहले चरण में 1608 समितियों के लिए वोटिंग कल, 26 नवंबर हो होनी है। पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। बिहार में पैक्स चुनावों को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। 

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पैक्स चुनाव के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए हर जरूरी इंतजाम किए हैं। हर दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र बनाए गए हैं। अध्यक्ष का मतपत्र लाल, एससी-एसटी का आसमानी, अति पिछड़ा का सफेद रंग, ओबीसी का हरा और अनारक्षित सदस्यों के लिए नारंगी रंग का मतपत्र होगा।  

बिहार पैक्स चुनाव: चरणवार वोटिंग, नामांकन और समितियां 

चरण   नामांकन वोटिंग पैक्स
प्रथम चरण    11 से 13 नवंबर    26 नवंबर 1608
दूसरा चरण  13 से 16 नवम्बर  27 नवम्बर 740
तीसरा चरण  16 से 18 नवम्बर  29 नवम्बर 1659
चौथा चरण  17 से 18 नवम्बर   01 दिसंबर 1137
पांचवां  19 से 21 नवंबर 03 दिसंबर 1278

19 हजार 825 पोलिंग बूथ
बिहार की 6289 साख समितियों में 1.23 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। 19 हजार 825 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते 93 पैक्स के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: बिजली बिलों में मिलेगी राहत : चुनाव से पहले लागू होगा वन टैरिफ प्लान, होगा बंपर फायदा

162 पैक्सों का चुनाव टला
बिहार की 6584 पैक्स में चुनाव कराए जाने प्रस्ताव राज्य निर्वाचन प्राधिकारी को मिला था, लेकिन 162 पैक्स के चुनाव इसलिए टाल दिए गए हैं, क्योंकि यह पैक्स नगरीय निकाय में शामिल हो गए हैं। यानी अभी 6422 पैक्सों में ही चुनाव हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र: 3 नए विधायकों ने ली शपथ, सदन में गूंजे जय श्री राम के नारे

12 पदों के लिए वोटिंग 
बिहार की प्रत्येक पैक्स में 12 पदाधिकारी चुने जाते हैं। अध्यक्ष और सचिव का पद अनारक्षित होते हैं, लेकिन 10 में 6 पदों के लिए आरक्षण लागू किया जाता है। इनमें से दो पद ओबीसी, 2 पद अति पिछड़ा और 2 पद एससी एसटी के लिए रिजर्व होते हैं।  

Similar News