आश्रम में चार साल की मासूम से दुष्कर्म: भागलपुर पुलिस ने मुंगेर से किया बाबा को गिरफ्तार, जानें पूरा घटनाक्रम  

Bhagalpur Crime News: बिहार में भागलपुर जिले के महर्षि माही आश्रम में शुक्रवार को चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी बाबा को मुंगेर जिले के असरगंज से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद वह फरार हो गया था।

Updated On 2024-05-25 15:10:00 IST
Bhopal crime news

Bhagalpur Crime News: बिहार में भागलपुर के महर्षि माही आश्रम में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। शुक्रवार को बच्ची पिता की तलाश में आश्रम गई थी, वहां उसे अकेला देख बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे बैठा। वारदात के बाद वह आश्रम से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

वारदात के बाद बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो उसे निर्वस्त्र देख शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख बाबा माफी मांगने लगा। लोग पुलिस का इंतजार कर रहे थे, तभी वह मौके से फरार हो गया। 

मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
मधुसूदनपुर पुलिस ने बताया कि बच्ची का घर आश्रम के पास है। लिहाजा, उसके पिता का वहां अक्सर आना जाना रहता था। वारदात के बाद रात 11 बजे उसे जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 

पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई
मासूम से दुष्कर्म का यह मामला भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र का है। बच्ची की मां ने डायल-100 पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाबा फरार हो चुका था। बाद में उसे मुंगेर जिले के असरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

बच्ची के दादा ने पुलिस अफसरों से सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। बताया कि नाबालिग के पिता कहीं पर गए थे, बच्ची को लगा कि वह आश्रम में होंगे, इसलिए वह भी वहां चली गई। जहां बाबा ने बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे मेंं ले गया और वारदात को अंजाम दिया। मासूम की मां ने भी आरोपी को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की है। कहा, धर्म की शिक्षा देने वाले ही जब इस तरह की वारदातें करेंगे तो लोग किस पर भरोसा करे। 

Similar News