बेगूसराय में भीषण हादसा: 100 KM की स्पीड से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराई, 2 फाइनेंस कर्मी की मौत

बिहार के बेगूसराय में गुरुवार (5 दिसंबर) को भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर 100 की रफ्तार में दौड़ रही टियागो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 2 फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई।

Updated On 2024-12-06 17:54:00 IST
Begusarai Road Accident: बेगूसराय में भीषण हादसा, 2 फाइनेंस कर्मी की मौत।

Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार (5 दिसंबर) को भीषण हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर 100 KM की रफ्तार से दौड़ रही टियागो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर चार फाइनेंस कर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। चारों को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने दो फाइनेंस कर्मियों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायल हैं। हादसा बछवाड़ा थाना क्षेत्र में चिरंजीवीपुर के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

कंपनी के काम से गए थे समस्तीपुर 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर निवासी रवि कुमार (45), बेगूसराय के आशीष कुमार (29), वैशाली के राहुल कुमार और धनबाद के निरंजन सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। चारों बेगूसराय के विष्णुपुर में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार को मार्केट विजिट के लिए टाटा टियागो से समस्तीपुर के सरायरंजन गए थे। काम पूरा करने के बाद चारों रात में बेगूसराय वापस लौट रहे थे। हाईवे पर 100 की रफ्तार में दौड़ रही कार चिरंजीवीपुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। 

इसे भी पढ़ें:  कन्नौज में बड़ा हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर टैंकर-बस भिड़ी, UP के तीन हादसों में 20 ने गंवाई जान

लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चारों को निकाला 
भीषण हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर चारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टर ने आशीष कुमार और रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। राहुल कुमार और निरंजन सिंह की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसा कैसे हुआ? कारण जानने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई 
पुलिस का कहना है कि समस्तीपुर की ओर से आ रही गाड़ी डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में दो युवक मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Similar News