Nabinagar News: नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, 3 दिन बाद नहर में मिला शव, मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR

Aurangabad-Nabinagar News: नबीनगर से लापता किशोरी का तीन दिन बाद रोहतास के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी पर बने बराज से पुलिस ने बरामद किया है। लड़की मंगलवार की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी।

Updated On 2024-06-15 15:22:00 IST
नबीनगर में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या।

Aurangabad-Nabinagar News: औरंगाबाद के नबीनगर में एक नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई है। लड़की मंगलवार की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी। ज्यादा समय होने के बाद परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद लड़की की मां ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए अपहरण मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शुक्रवार शाम लड़की का शव बरामद हुआ।

3 दिन बाद मिला लड़की का शव
नबीनगर से लापता किशोरी का शव शुक्रवार को रोहतास के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी पर बने बराज से पुलिस ने बरामद किया है। इंद्रपुरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सोन नदी पर बने बराज के पानी में एक तैरता हुआ किशोरी का शव होने की सूचना मिली। जिसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। 3 दिन बाद शव मिलने पर परिजनों में चिख-पुकार मच गई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।

कोचिंग से नहीं लौटी थी लड़की
दरअसल, मंगलवार (11 जून) को सुबह 6:15 बजे नाबालिग लड़की अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दोस्तों से भी पूछताछ की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद परेशान होकर नबीनगर थाने में श्रेया की मां उर्मिला देवी ने अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मां ने तीन लोगों को बनाया नामजद आरोपी
प्राथमिकी में उर्मिला देवी ने टंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र रोहित कुमार, नबीनगर पंचायत के कोसडिहरा गांव निवासी दीपक सिंह की बेटी श्रुति कुमारी और श्रुति की मां को नामजद आरोपी बनाया था।

पुलिस ने दी मामले की पूरी जानकारी
औरंगाबाद पुलिस ने अपने बयान में कहा, ''नबीनगर थाना क्षेत्र में एक लड़की घर से कोचिंग के लिए निकली थी। घर वापस नहीं आने पर परिजनों के द्वारा अपहरण किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दिनांक 13/06/24 को इंद्र पुरी थाना के पास बड़ी नहर में अपह्वता का शव बरामद हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया (औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय के नेतृत्व में विशेष जांच टीम ( SIT) का गठन कर सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान में आए तथ्यों के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। आम जनता से अपील है पुलिस को सहयोग करें। अगर इस घटना के संबंध में कोई  तथ्यात्मक/महत्वपूर्ण जानकारी है तो कृपया एसडीपीओ सदर मोबाइल नंबर 9431800106 पर साझा कर सकते हैं।''

Similar News