IAS Transffer: बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच CM नीतीश कुमार ने बदल दिए 26 IAS, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

IAS Transffer: बिहार में सियासी घमासान के बीच जिन 45 अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें 26 IAS और 18 राज्य प्रशासनिक सेवा के शामिल हैं।

Updated On 2024-01-26 20:18:00 IST
राज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

IAS Transffer: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बिहार सरकार ने 45 प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें 26 IAS अधिकारी भी शामिल हैं। CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंद और डिप्टी CM तेजस्वी यादव के क्षेत्र से जुड़े कुछ अधिकारी भी बदले गए हैं। इन तबादलों केा लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।  

तबादलों पर एक नजर 
  • परिवहन मंत्री के आप्त सचिव मनोज कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए 
  • गीता सिंह को संयुक्त सचिव खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का जिम्मा सौंपा 
  • नालंदा के नगर आयुक्त IAS तरनजोत सिंह पशु और मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक बने
  • रोहतास के उप विकास आयुक्त IAS शेखर आनंद नालंदा नगर आयुक्त बनाए गए 
  • मधेपुरा के उपविकास आयुक्त IAS नितिन कुमार सिंह भागलपुर के नगर आयुक्त बनाए गए 
  • भागलपुर के नगर आयुक्त योगेश कुमार उद्योग विभाग के सचिव 
  • सूचना और जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव IAS सत्येंद्र कुमार सिंह बेगूसराय नगर आयुक्त बनाए गए 
  • दरभंगा की सदर SDM चंद्रिमा अत्री महुआ को के अनुमंडल पदाधिकारी का जिम्मा दिया गया है। 
  • संयुक्त सचिव स्वास्थ्य अलंकृता पांडेय को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर CEO बनाई गई हैं। 

JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा दावा 
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात के बीच बड़ा दावा कर दिया। कहा,  जेडीयू विधायक मजबूत हैं, उन्हें तोड़ना संभव नहीं है। बचाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं, उनका अस्तित्व खतरे में है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) जहां भी जाएंगे, हम उनका अनुसरण करेंगे। उनका सम्मान नहीं किया गया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। 

 

 

Tags:    

Similar News