JDU प्रत्याशी मंजर आलम की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट मंजर आलम की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
जोकीहाट विधानसभा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार मंजर आलम
JDU प्रत्याशी मंजर आलम की बायोग्राफी: मंजर आलम बिहार के एक जाने माने नेता हैं। मंजर आलम को जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है। जनता दल यूनाइटेड ने अपनी दूसरी लिस्ट में उनका नाम जारी किया था।
इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन पार्टनर के तौर पर 101 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहा है। इन में एक अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट है, जहां से मंजर आलम पार्टी के प्रत्याशी है। पढ़िए मंंजर आलम की बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
मंजर आलम की पहचान बिहार के प्रमुख मुस्लिम नेताओं में की जाती है। वह जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2000 के दशक के आसपास से की। धीरे-धीरे उन्हें पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक का चेहरा माना जाने लगा और उनकी अररिया जिले के अल्पसंख्यक समुदाय में मजबूत पकड़ है।
इसके बाद साल 2005 के विधानसभा चुनाव में मंजर आलम को पहली बार जनता दल यूनाइटेड की तरफ से अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया और उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद पार्टी ने साल 2010, 2015 और 2020 में टिकट ही नहीं दिया लेकिन हौसला नहीं हारे और पार्टी का उसी वफादारी के साथ समर्थन किया।
निर्वाचन क्षेत्र
साल 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर से मंजर आलम पर भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी ने इस बार भी अररिया जिले की ही जोकीहाट विधानसभा सीट से टिकट दिया। जहां से वह साल 2010 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला आरजेडी के शाहनवाज आलम से होगा।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
मंजर आलम जोकीहाट क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को लंबे समय से उठाते आ रहे हैं। उन्हें सादगीपूर्ण जीवन शैली जीने के लिए जाना जाता है। मंजर आलम ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
कुल संपत्ति
दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार मंजर आलम के पास कुल 1.35 करोड़ की संपत्ति है।