BJP प्रत्याशी जीवेश कुमार मिश्रा की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए बीजेपी कैंडिडेट जीवेश कुमार मिश्रा की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
जीवेश कुमार मिश्रा जाले सीट बीजेपी उम्मीदवार
BJP Candidate Jivesh Kumar Mishra Biography: जीवेश कुमार मिश्रा बिहार के जाने माने नेता हैं। वह बिहार के प्रमुख भूमिहार नेताओं में से एक हैं। बिहार के दरभंगा में उनकी मजबूत पकड़ है। फिलहाल वह बिहार सरकार में शहरी विकास एवं आवास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। जीवेश कुमार मिश्रा की गिनती बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है। पार्टी ने इस बार उन्हें तीसरी बार जाले विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। पढ़िए बीजेपी प्रत्याशी जीवेश कुमार मिश्रा की बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
जीवेश कुमार का राजनीतिक सफर छात्र संघ की राजनीति से शुरू हुआ। वह साल 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कई छात्र आंदोलनों में भाग लिया और मिथिला क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का भी काम किया। इसके बाद साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जीवेश कुमार मिश्रा ने बीजेपी के टिकट पर दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी बार साल 2020 में जीवेश कुमार ने इस सीट पर जीत हासिल की।
निर्वाचन क्षेत्र
जीवेश कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर जीवेश की टक्कर विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि मिश्रा से होगी।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
जीवेश कुमार मिश्रा का जन्म 25 जुलाई 1973 को बिहार के दरभंगा जिले के चंदौना गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम राम कृपाल मिश्रा है। जो एक किसान और सामान्य वर्ग के व्यवसायी थे। इनकी पत्नी का नाम सुनीता मिश्रा है और वो राजनीति से दूर रहती हैं। इसके अलावा उनका एक बेटा और एक बेटी हैं।
शिक्षा
जीवेश कुमार मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद ग्रेजुएशन की डिग्री ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय (दरभंगा) से ली और इसी विश्वविद्यालय से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई यानी कि एलएलबी की।
आपराधिक मामले
जीवेश मिश्रा को मिलावटी दवा सप्लाई के मामले में साल 2025 में दोषी करार दिया गया। इसके साथ ही जीवेश कुमार मिश्रा पर इस केस चलते 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था। इसके अलावा एक यूट्यूबर की पिटाई के साथ एक अन्य मामला दर्ज है।
संपत्ति
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, जीवेश कुमार मिश्रा के पास कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।