Women Empowerment: बिहार की 70 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की आर्थिक मदद; जानें क्या है महिला रोजगार योजना
mukhyamantri mahila rojgar yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत, 70 लाख महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 का अनुदान। PM मोदी ने किया शुभारंभ, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया।
Mahila Rozgar Yojana Bihar
mukhyamantri mahila rojgar yojana: बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य की 70 लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (mukhyamantri mahila rojgar yojana) का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त मिलेगी। इसके बाद यदि वह 6 महीने तक अपना रोजगार सुचारू रूप से चलाती है तो मूल्यांकन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
महिलाएं बनेंगी उद्यमी, मिलेगा प्रशिक्षण
यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को लघु उद्योग, कृषि, पशुपालन, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, हैंडिक्राफ्ट जैसे व्यवसायों में सक्षम बनाना है।
ग्रामीण हाट-बाजारों को बढ़ावा
महिला उद्यमिता को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ग्रामीण हाट-बाजारों का भी विकास करेगी। इससे महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगी और स्थायी आय का स्रोत बना पाएंगी।
महिला रोजगार योजना: पात्रता की शर्तें
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ सभी जाति-धर्म और ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगी। इसके लिए निम्नलिखित शर्तों का पालन करना जरूरी है।
- महिला बिहार की स्थायी निवासी हो।
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 / इंटर / ITI / पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता न हो।
योजना से जुड़ने की प्रक्रिया जल्द
सरकार जल्द ही इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया को सार्वजनिक करेगी। इच्छुक महिलाएं सहायता समूहों या सरकारी एजेंसियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।