IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने मैदान पर किसे दी थी फ्लाइंग किस, खुद ही कर दिया खुलासा

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने फ्लाइंग किस आखिरी किसे दिया था।

By :  Desk
Updated On 2024-02-04 13:06:00 IST
पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने लगाया था दोहरा शतक।

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने फ्लाइंग किस आखिरी किसे दिया था। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी ने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए थे। यशस्वी ने बाउंड्री लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने अपने करियर के पहले दोहरे टेस्ट शतक का शानदार अंदाज में जश्न मनाया था। उन्होंने पहले तो भागकर एक छलांग लगाई थी। इसके बाद उन्होंने हेलमेट को चूमा और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। अंत में उन्होंने एक फ्लाइंग किस दी।

ये भी पढ़ें: Irfan Pathan Marriage Anniversary: इरफान पठान ने 8वीं एनिवर्सरी पर दिखाया पत्नी का चेहरा दिखाया, मॉडल हैं सफा बेग

BCCI ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शेयर एक वीडियो में यशस्वी जायसवाल ने फ्लाइंग किस को लेकर खुलास किया है।  यशस्वी ने कहा, ''मैं हर गेंद का आनंद उठा रहा था। कैसे एक्सप्लेन करूं, मेरे पास अपनी पारी के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं। मैंने इस पारी का आनंद उठाया और बहुत खुश हूं। जब मैंने दोहरा शतक पूरा किया तो मैं काफी खुश था। मैंने अपने चाहने वालों के लिए मैदान पर किस किया था। उन्होंने प्यास और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यशस्वी का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यशस्वी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 टेस्ट की 11 पारियों में 637 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 209 रन है। उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 16 पारियों में 502 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 161.94 की रही है। क्रिकेट के इस प्रारूप में उनके नाम 4 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक दर्ज है। यशस्वी ने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें: IND vs Eng 2nd Test, Day-2: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, क्रिकेट के भगवान का तोड़ डाला ये कीर्तिमान

Similar News