WTC Points Table 2025: श्रीलंका को हराने के बाद इंग्लैंड का जलवा, कौन हैं टॉप 2 टीमें

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर रहना जरूरी है। 

By :  Desk
Updated On 2024-08-25 23:22:00 IST
Twitter

मैनचेस्टर: इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड को चौथे दिन ही जीत मिल गई। इस जीत से इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भारत के पीछे पड़ गया। 

श्रीलंका से आगे निकला इंग्लैंड 
इंग्लैंड टीम ने श्रीलंका को हराकर श्रीलंका को ही WTC पॉइंट्स टेबल पीछे छोड़ दिया। टीम फिलहाल 14 टेस्ट में 7 जीत के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई। उनके पास 41.1% पॉइंट्स हैं। वहीं 40% पॉइंट्स के साथ श्रीलंका 5वें नंबर पर कायम है। न्यूजीलैंड 50% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। 

इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों के 8-8 टेस्ट बाकी 
WTC साइकल में इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ही टीमों के अब 8-8 टेस्ट बाकी हैं। दोनों टीमें फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ 2 टेस्ट और खेलेंगी। इसमें जीतने वाली टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में भी फायदा होगा। भारत 68.5% पॉइंट्स के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 62.5% पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। 

साइकल में 14 टेस्ट सीरीज बाकी 
WTC 2023-2025 के साइकल में फिलहाल 14 टेस्ट सीरीज बाकी हैं। भारत को इनमें से 3 सीरीज खेलनी हैं। 8 टीमें अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकती हैं, जबकि 20 से भी कम परसेंटेज पॉइंट्स होने के कारण टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

Similar News