MI vs RCB: रीस टोप्ली के बाएं हाथ का कमाल, लपका ऐसा कैच, रोहित शर्मा भी रह गए हक्का-बक्का, देखें Video

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में रीस टोप्ली ने अद्भुत कैच पकड़ा। हवा में उड़ते हुए बाएं हाथ से लपका। रोहित शर्मा का मुंह फटा का फटा रह गया।

Updated On 2024-04-12 13:25:00 IST
MI vs RCB: रीस टोप्ली के बाएं हाथ का कमाल, लपका ऐसा कैच, रोहित शर्मा भी रह गए हक्का-बक्का

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मैच में बेंगलुरू के तेज गेंदबाज रीस टोप्ली ने हवा में कई फीट उछलकर रोहित शर्मा का ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर खुद रोहित का मुंह फटा का फटा रह गया। 

मुंबई की पारी के 12वें ओवर में विल जैक्स के ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने स्वीप के अंदाज में शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद काफी ऊपर हवा में उछल गई। शॉट फाइन लेग पर खड़ें लंबे कद के रीस टोप्ली ने शानदार कैच पकड़कर रोहित की 38 रन की  पारी का अंत कर दिया। 

मुंबई और RCB के इस मैच में काफी कुछ घटा। पहले बुमराह ने 5 विकेट झटककर बेंगलुरु के बड़े स्कोर से रोक दिया। इसके बाद ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद पर 69 रन बना डाले। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद पर 52 रन ठोक दिए। सूर्या ने भी 4 छक्के और 5 चौके जड़कर मैदान पर तूफान ला दिया। 

Similar News