Anshul Kamboj MI Debut Wicket: हरियाणा के अंशुल कंबोज ने किया धमाकेदार डेब्यू, बल्लेबाज के डंडे बिखेर दिए   

Anshul Kamboj MI Debut Wicket: मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ हरियाणा के अंशुल कंबोज का डेब्यू कराया। पहले ओवर में नो बॉल और 19 रन लुटाने के बाद उन्हें बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया।

Updated On 2024-05-06 21:56:00 IST
Anshul Kamboj MI

Anshul Kamboj MI Debut Wicket: मुंबई ने अपने स्क्वॉड में शामिल अंशुल कंबोज को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू कराया। उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया, लेकिन वह नो बॉल निकल गई। उन्होंने पहले ओवर में ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया, लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई। फ्री हिट मिलने के बाद भी अगली गेंद नो बॉल कर दी। इस ओवर में उन्हें 19 रन पड़े। अगले ही ओवर अंशुल ने मयंक अग्रवाल के डंडे (स्टंप्स) बिखेर दिए। इसके साथ ही अंशुल कंबोज का अपना डेब्यू विकेट मिला। 

हरियाणा से निकले अंशुल कंबोज, किसानी करते हैं पिता
अंशुल कंबोज हरियाणा के करनाल जिले से आते हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 10 मैचों में 17 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। इस प्रदर्शन के बाद मुंबई ने उन्हें खरीदने में देर नहीं की। अंशुल के पिता उधम सिंह खेती किसानी करते हैं। उन्हें क्रिकेट देखने का बहुत शौक हैं। वह बेटे को क्रिकेटर बनते देखना चाहते थे। 

मुंबई का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा नहीं रहा है, इसलिए टीम ने अपने स्क्वॉड को अजमाना चाहा और अंशुल कंबोज को एक मौका दिया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए अंशुल ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के कोटे में 42 रन देकर एक विकेट लिया। अगर उनकी ट्रेविस हेड वाली डिलीवरी नो बॉल नहीं होती तो वह इतने महंगे नहीं साबित होते। 

Similar News