WPL Eliminator scenarios: दो मैच बाकी, 4 टीमों के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसका पलड़ा भारी

WPL Eliminator scenarios: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब दो प्लेऑफ स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग चल रही है।

Updated On 2026-01-30 12:11:00 IST

WPL Eliminator scenarios: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की प्लेऑफ की तस्वीर बेहद दिलचस्प हो गई। 

WPL Eliminator scenarios: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज अब आखिरी मोड़ पर है और प्लेऑफ की तस्वीर बेहद दिलचस्प हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को हराकर सीधे फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब एलिमिनेटर के दो स्पॉट के लिए गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला बचा। सिर्फ दो लीग मैच बाकी हैं और नेट रन रेट बड़ा रोल निभाने वाला।

गुजरात जायंट्स (8 अंक, नेट रनरेट-0.271)

गुजरात अभी दूसरे नंबर पर है लेकिन कम नेट रनरेट की वजह से उनकी जगह सुरक्षित नहीं। आखिरी मैच मुंबई इंडियंस से। अगर गुजरात यह मैच जीत लेती तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हार की स्थिति में उसे दिल्ली की जीत की दुआ करनी होगी। अगर मुंबई और दिल्ली दोनों जीत गए तो गुजरात बाहर हो सकती।

मुंबई इंडियंस (6 अंक, नेट रनरेट+0.146)

मुंबई का नेट रनरेट सबसे बेहतर है। गुजरात के खिलाफ जीत उन्हें सीधे एलिमिनेटर में पहुंचा देगी। जीत का अंतर मायने नहीं रखेगा। मुंबई का गुजरात के खिलाफ रिकॉर्ड भी 8-0 का रहा है, जिससे उनका पलड़ा भारी दिखता है। अगर मुंबई हार भी जाती, तब भी यूपी अगर दिल्ली को हरा दे तो मुंबई नेट रनरेट के दम पर आगे रह सकती है। बड़े अंतर से हारने पर ही खतरा बनेगा।

दिल्ली कैपिटल्स (6 अंक, नेट रनरेट-0.164)

दिल्ली का आखिरी मैच यूपी वॉरियर्स से है और यह मुकाबला उनके लिए नॉकआउट जैसा। जीतते ही वे प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी, मार्जिन मायने नहीं रखेगा। हार की हालत में भी उम्मीद बची रहेगी लेकिन तब मुंबई की हार का अंतर बहुत बड़ा होना चाहिए। दिल्ली नेट रनरेट में यूपी से आगे है और तभी पीछे जाएगी जब 180 का पीछा करते हुए 65+ रन से हारे या 150 डिफेंड करते हुए 47+ गेंद पहले मैच गंवाए।

यूपी वॉरियर्स (4 अंक, नेट रनरेट-1.146)

यूपी की राह सबसे मुश्किल है। टीम सबसे नीचे है और नेट रनरेट भी सबसे खराब। बेंगलुरु से बड़ी हार के बाद हालात और बिगड़े हैं। अगर मुंबई गुजरात को हरा देती है तो यूपी बाहर हो जाएगी।

उम्मीद तभी बचेगी जब गुजरात मुंबई को बड़े अंतर से हराए। इसके बाद यूपी को दिल्ली पर बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी- लगभग 125 रन से या 15 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल करना होगा। विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में इतने बड़े मार्जिन बहुत कम देखने को मिले हैं। कुल मिलाकर, आखिरी 2 मैचों में हर गेंद प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती।

Tags:    

Similar News

पाकिस्तान की धमकी हुई हवा: 2 फरवरी को टी20 WC के लिए रवाना होगी टीम, 15 को भारत से मैच