ipl 2025 resumption: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद कब आईपीएल दोबारा शुरू होगा? क्या है BCCI का प्लान?
ipl 2025 resumption: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद IPL 2025 फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। BCCI की प्लानिंग है कि बचे हुए 16 मैच एक या दो शहरों में कराए जाएं, जिससे यात्रा कम हो।
ipl 2025 resumption: भारत-पाक के बीच 8 मई को शुरू हुए तनाव के चलते IPL 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब 10 मई को शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, जिससे टूर्नामेंट की वापसी का रास्ता खुल गया। लेकिन IPL के फिर से शुरू होने से पहले ही BCCI ने प्लान-B तैयार कर रखा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने तय किया था कि बचे हुए 16 मैच, जिसमें 4 प्लेऑफ भी शामिल हैं, सिर्फ एक या दो लोकेशन पर कराए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम को जगह-जगह नहीं जाना पड़ेगा। हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि अब जब हालात सुधर रहे हैं, तो 15 मई के बाद IPL अपने पुराने शेड्यूल और वेन्यू पर लौट सकता है।
विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं
इस बीच BCCI को एक बड़ा झटका भी लगा है। कई विदेशी खिलाड़ी, कमेंटेटर और कोच भारत छोड़ चुके हैं। इंग्लैंड के जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल जैसे खिलाड़ी IPL सस्पेंड होने से पहले ही UK लौट गए थे। कई विदेशी खिलाड़ियों ने UAE में रुकने का फैसला किया ताकि हालात सुधरते ही जल्दी लौट सकें — और अब वो मौका बनता दिख रहा।
फ्रेंचाइजियों को विदेशी खिलाड़ियों के लौटने की उम्मीद
IPL टीमों को उम्मीद है कि विदेशी खिलाड़ी वापस आएंगे, लेकिन ये तय नहीं है कि IPL अगर 25 मई से आगे बढ़ता है तो क्या वो उपलब्ध रहेंगे।। 11 जून से लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल है, जिसमें कई IPL स्टार्स शामिल होंगे। इससे IPL का एक्सटेंड होना और मुश्किल हो जाएगा।
PBKS vs DC मैच का क्या होगा?
अब तक IPL 2025 के 57 मैच हो चुके हैं। 58वां मैच -पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स 10.1 ओवर के बाद 8 मई को रद्द हो गया था। BCCI ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि यह मैच फिर से होगा या इसे 'नो रिज़ल्ट' माना जाएगा। सीजफायर के बाद IPL के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद ज़रूर बढ़ी है, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की वापसी और समय की सीमा इस रोमांचक टूर्नामेंट को फिर से चुनौती दे सकती है।