WPL 2026 MI vs GG: गुजरात ने मुंबई को दिया 193 रन का टारगेट, वेयरहम फिफ्टी से चूकीं; फूलमाली ने खेली 36 रन की तूफानी पारी
WPL 2026 के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 193 रन का लक्ष्य दिया। जॉर्जिया वेयरहम और भारती फुलमाली की विस्फोटक साझेदारी, आयुषी सोनी WPL इतिहास में पहली रिटायर्ड आउट खिलाड़ी बनीं।
WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने 5 विकेट पर 192 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 193 का टारगेट दिया।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को मजबूत चुनौती दी। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया।
गुजरात की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन मध्य ओवरों में कुछ विकेट गिरने से रन गति थोड़ी धीमी हुई। ओपनर बेथ मूनी ने 33 रन (26 गेंदें) बनाए, जबकि कनिका आहूजा ने आक्रामक अंदाज में 35 रन (18 गेंदें) ठोके। कप्तान एश्ले गार्डनर ने 20 रन का योगदान दिया। सोफी डिवाइन 8 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गईं।
मैच का सबसे दिलचस्प पल डेब्यू कर रही आयुषी सोनी का रहा। उन्होंने 14 गेंदों पर 11 रन बनाए, लेकिन रन रेट बढ़ाने के लिए टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट किया। वे WPL इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। यह रणनीतिक फैसला कारगर साबित हुआ।
अंतिम ओवरों में जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 43 रन, 33 गेंदें) और भारती फुलमाली (नाबाद 36 रन, 15 गेंदें) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 23 गेंद में नाबाद 56 रनों की साझेदारी की, जिसमें फुलमाली ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस की ओर से शबनिम इस्माइल, अमीलिया कर, निकोला कैरी और हैली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट चटकाए। गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में किफायती स्पेल डाले, लेकिन अंतिम ओवरों में गुजरात की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने संघर्ष करना पड़ा।
टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार दो मैच जीते हैं, पहले यूपी वॉरियर्ज और फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, लेकिन शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना किया। फिलहाल मुंबई तीसरे नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वशिष्ठ।
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
यह मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिहाज से रोमांचक होने वाला है। गुजरात की मौजूदा फॉर्म और मुंबई की चैंपियन वाली अनुभव वाली टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कौन सी टीम बाजी मारेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।