U19 World cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज, भारत सबसे आगे; पाकिस्तान-बांग्लादेश खेल बिगाड़ सकते?
U19 World cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो रहा। भारत इस बार भी खिताब का मजबूत दावेदार है। वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडु भारतीय टीम की बड़ी ताकत हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश बड़ा खतरा बन सकते हैं।
U19 World cup 2026 का आगाज हो रहा। भारत खिताब का मजबूत दावेदार है।
U19 World cup 2026: जब भी आईसीसी का कोई टूर्नामेंट आता, भारत को फेवरेट माना जाता। अंडर-19 वर्ल्ड कप में तो भारत की बादशाहत और भी मजबूत रही। रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीतने वाली टीम इंडिया पिछले पांच संस्करणों में लगातार फाइनल में पहुंची। हालांकि पिछली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम ने खुद को और मज़बूत किया।
2024 के फाइनल के बाद भारत ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे दौरों पर 21 यूथ वनडे खेले। यही मजबूत तैयारी पहले यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे सितारे दे चुकी। हालांकि हाल के सालों में अंडर-19 से सीनियर टीम तक पहुंचने की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन इस बार आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम अलग नजर आ रही।
वैभव भारत की बड़ी ताकत
इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने कम उम्र में पावर हिटिंग को आसान बना दिया। आईपीएल, यूथ वनडे और टी20 में उनके बल्ले से रन रुकने का नाम नहीं ले रहे। पिछले साल उन्होंने महज 60 गेंदों में दो शतक ठोके थे। एशिया कप में आलोचना झेलने के बाद भी उनके खेल में कोई गिरावट नहीं दिखी।
अभिज्ञान ने यूथ वनडे में दोहरा शतक ठोका
भारत की बल्लेबाज़ी सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं है। अभिज्ञान कुंडू ने एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने चार पारियों में 276 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 142 से ज्यादा रहा। उपकप्तान विहान मल्होत्रा मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद साबित हुए हैं और इसी दम पर उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा। नंबर तीन पर एरॉन जॉर्ज ने भी शानदार स्थिरता दिखाई।
पाकिस्तान दे सकता बड़ी चुनौती
गेंदबाज़ी में तमिलनाडु के तेज़ गेंदबाज़ दीपेश देवेंद्रन अपनी रफ्तार और बाउंसर से असर डाल सकते हैं। ऑलराउंडर्स में रणजी खेल चुके आर.एस. अम्बरीश और ऑफ स्पिन के साथ उपयोगी बल्लेबाज़ी करने वाले कनिष्क चौहान पर भी नज़र रहेगी। हालांकि ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में भारत के लिए राह आसान नहीं होगी।
पाकिस्तान एशिया कप जीतकर आ रहा है। कप्तान फरहान यूसुफ के नेतृत्व में टीम आत्मविश्वास से भरी है। समीर मिन्हास ने एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन ठोककर टूर्नामेंट में 471 रन बनाए। गेंदबाज़ी में अब्दुल सुभान और अली रज़ा खतरनाक साबित हो सकते हैं।
बांग्लादेश भी उलटफेर का दम रखता
बांग्लादेश ने भी अच्छी तैयारी की है। इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद टीम संतुलित दिख रही है। तेज़ गेंदबाज़ इक़बाल हुसैन इमोन आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि बल्लेबाज़ी में ज़ावाद अबरार और रीज़ान हसन पर जिम्मेदारी होगी। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मज़बूत इंग्लैंड टीम भी खिताब की दौड़ में हैं। कुल मिलाकर भारत फेवरेट ज़रूर है, लेकिन एक छोटी सी चूक भी बड़ा उलटफेर कर सकती है।
U19 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप
ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका।
ग्रुप B: बांग्लादेश, इंडिया, न्यूज़ीलैंड, USA।
ग्रुप C: इंग्लैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, ज़िम्बाब्वे।
ग्रुप D: अफ़गानिस्तान, साउथ अफ़्रीका, तंजानिया, वेस्ट इंडीज़।
U19 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल (U-19 World cup 2026 schedule)
15 जनवरी: इंडिया vs USA - बुलावायो - 1 PM IST
15 जनवरी: ज़िम्बाब्वे vs स्कॉटलैंड - हरारे - 1 PM IST
15 जनवरी: तंजानिया vs वेस्ट इंडीज़ - विंडहोक - 1 PM IST
16 जनवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान - हरारे - 1 PM IST
16 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड - विंडहोक - 1 PM IST
16 जनवरी: अफ़गानिस्तान vs साउथ अफ़्रीका - विंडहोक - 1 PM IST
17 जनवरी: बांग्लादेश vs इंडिया - बुलावायो - 1 PM IST
17 जनवरी: जापान vs श्रीलंका - विंडहोक - 1 PM IST
18 जनवरी: न्यूज़ीलैंड vs USA - बुलावायो - 1 PM IST
18 जनवरी: ज़िम्बाब्वे vs इंग्लैंड - हरारे - 1 PM IST
18 जनवरी: अफ़गानिस्तान vs वेस्ट इंडीज़ - विंडहोक - 1 PM IST
19 जनवरी: पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड - हरारे - 1 PM IST
19 जनवरी: आयरलैंड बनाम श्रीलंका - विंडहोक - 1 PM IST
19 जनवरी: साउथ अफ्रीका बनाम तंजानिया - विंडहोक - 1 PM IST
20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड - बुलावायो - 1 PM IST
20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान - विंडहोक - 1 PM IST
21 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम तंजानिया - विंडहोक - 1 PM IST
21 जनवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड - हरारे - 1 PM IST
22 जनवरी: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज - विंडहोक - 1 PM IST
22 जनवरी: आयरलैंड बनाम जापान - विंडहोक - 1 PM IST
22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान - हरारे - 1 PM IST
23 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - विंडहोक - 1 PM IS
23 जनवरी: बांग्लादेश बनाम USA - हरारे - 1 PM IST
24 जनवरी: 16th प्लेस प्ले-ऑफ (A4 बनाम D4) - विंडहोक - 1 PM IST
24 जनवरी: इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड - बुलावायो - 1 PM IST
25 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A1 बनाम D3 - विंडहोक - 1 PM IST
25 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A3 बनाम D2 - विंडहोक - 1 PM IST
26 जनवरी: 16th प्लेस प्ले-ऑफ़ (B4 बनाम C4) - हरारे - 1 PM IST
26 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B2 बनाम C1 - बुलावायो - 1 PM IST
26 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A2 बनाम D1 - विंडहोक - 1 PM IST
27 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B3 बनाम C2 - हरारे - 1 PM IST
27 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B1 बनाम C3 - बुलावायो - 1 PM IST
28 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A1 बनाम D2 - हरारे - 1 PM IST
29 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A2 बनाम D3 - बुलावायो - 1 PM IST
30 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 1 - A3 बनाम D1 - हरारे - 1 PM IST
30 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B3 बनाम C1 - बुलावायो - 1 PM IST
31 जनवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B2 बनाम C3 - हरारे - 1 PM IST
1 फरवरी: सुपर सिक्स ग्रुप 2 - B1 बनाम C2 - बुलावायो - 1 PM IST
3 फरवरी: पहला सेमीफ़ाइनल P1 (ग्रुप 1) बनाम P2 (ग्रुप 2) - बुलावायो - 1 PM IST
4 फरवरी: दूसरा सेमीफ़ाइनल P2 (ग्रुप 1) बनाम P1 (ग्रुप 2) - हरारे - 1 PM IST
6 फरवरी: फ़ाइनल - हरारे - 1 PM IST