CPL 2025: 2 क्रिकेटर के साथ बंदूक की नोक पर लूट, गले से निकाली चेन, सीपीएल में मचा हड़कंप

CPL 2025: बारबाडोस में कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान देर रात 2 क्रिकेटरों बंदूक की नोक पर लूट हुई।

Updated On 2025-09-10 18:14:00 IST

सीपीएल में दो क्रिकेटरों के साथ लूट हुई है। 

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। बारबाडोस में देर रात हुई लूट ने टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात 9 सितंबर को रात 3 बजे (भारतीय समयानुसार) हुई। इस दौरान एक हथियारबंद शख्स ने दो क्रिकेटरों को निशाना बनाया।

घटना स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई। वहीं, एक खिलाड़ी की गले से चेन भी छीन ली गई। बारबाडोस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लूट के शिकार दोनों क्रिकेटर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम से हैं। राहत की बात यह रही कि कोई भी वेस्टइंडीज क्रिकेटर इस वारदात में लूटा नहीं गया।

बारबाडोस रॉयल्स की चुनौती

बारबाडोस रॉयल्स, जो इसी द्वीप से खेलते हैं, को अभी 2 और मैच यहां खेलने हैं। टीम 11 सितंबर को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से भिड़ेगी और इसके अगले दिन यानी 12 सितंबर को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद रॉयल्स 14 सितंबर को अपना आखिरी लीग मुकाबला गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ गयाना में खेलेंगे।

लेकिन मैदान पर बारबाडोस रॉयल्स का हाल बेहद खराब है। रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली यह टीम अब तक केवल एक जीत हासिल कर पाई है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

CPL का प्लेऑफ शेड्यूल

वहीं, CPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में सेंट लूसिया किंग्स 9 में से 5 जीत के साथ 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। उनका नेट रन रेट +0.885 है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स भी 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमें पहले ही दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

टूर्नामेंट का दूसरा दौर 16 सितंबर से शुरू होगा। सबसे पहले एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसके अगले दिन क्वालिफायर-1 होगा। एलिमिनेटर की विजेता और क्वालिफायर1 की हारी टीम 19 सितंबर को क्वालिफायर-2 में भिड़ेंगी। इसके बाद फाइनल 21 सितंबर को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार 22 सितंबर सुबह 5:30 बजे शुरू होगा।

लूटकांड ने CPL में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी। आयोजकों के लिए यह चुनौती है कि वे टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में खिलाड़ियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाएं।

Tags:    

Similar News