vaibhav Suryavanshi: 9 चौके...4 छक्के, वैभव सूर्यवंशी का सेमीफाइनल में धूम-धड़ाका, 24 गेंद में ठोकी फिफ्टी

vaibhav Suryavanshi fifty: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 24 गेंद में अर्धशतक जमाया। वैभव 33 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Updated On 2026-02-04 18:16:00 IST

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 24 गेंद में फिफ्टी ठोकी। 

vaibhav Suryavanshi fifty: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अहम पारी खेली। 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने एरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 9 ओवर में ही 90 रन जोड़ डाले। जॉर्ज ने एक छोर संभाले रखा तो वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वैभव ने महज 24 गेंद में अर्धशतक जमाया।

वैभव 33 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन भारत को बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए जैसी शुरुआत चाहिए थी, वैसी वैभव दिलाने में कामयाब रहे। वैभव ने 50 रन तक पहुंचने के लिए 44 रन बाउंड्री से ही बनाए। सूर्यवंशी ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ और सुपर सिक्स मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तेज हाफ-सेंचुरी लगाईं थी। 



इससे पहले, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई की सेंचुरी की मदद से अफगानिस्तान अंडर-19 ने बोर्ड पर 310/4 का मजबूत स्कोर बनाया। सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज के बीच अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को चेज़ में ज़रूरी रन रेट से ऊपर रहने में मदद की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।

Tags:    

Similar News