IND vs AFG Semi final: भारत की रिकॉर्ड छठे खिताब पर नजर, दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से टक्कर

IND vs AFG Semi final: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल हरारे में खेला जाएगा। भारत अब तक अजेय रहा है। अफगानिस्तान पहली बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश में है।

Updated On 2026-02-04 10:21:00 IST

India vs Afghanistan Under 19 World cup 2026 2nd Semi Final today

IND vs AFG Semi final: भारत और अफगानिस्तान के बीच हरारे में बुधवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला सिर्फ फाइनल में पहुंचने का नहीं है, बल्कि उस पीढ़ी का भी इम्तिहान है, जिसे आने वाले सालों में सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखना है। दोनों टीमों के लिए यह मंच खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मौका है। भारत की रिकॉर्ड छठे खिताब पर नजर होगी।

भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है और इतिहास भी उसके पक्ष में है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत 5 बार चैंपियन बन चुका है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट की रोटेशन नीति के चलते कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली इस टीम के लिए यह फाइनल तक पहुंचने का एकमात्र मौका है। यहां चूके तो सफर यहीं खत्म।

भारत की रिकॉर्ड छठे खिताब पर नजर

अफगानिस्तान की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ एक मैच गंवाया, वह भी श्रीलंका के खिलाफ। इससे पहले अफगानिस्तान 2018 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचा था लेकिन फाइनल का टिकट नहीं कटा सका। इस बार टीम इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। अगर अफगानिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो यह किसी भी स्तर पर उसके लिए पहला वर्ल्ड कप फाइनल होगा।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो इस टूर्नामेंट में 196 रन बना चुके हैं, औसत 39.20 का है। ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा भारत के लिए अब तक इकलौता शतकवीर रहे हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 109 रन बनाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ 4/14 की घातक गेंदबाजी भी की थी। हरारे की पिच पर उनका ऑलराउंड खेल अहम साबित हो सकता है।

अफगानिस्तान की बात करें तो नंबर तीन पर खेलने वाले फैसल शिनोजादा जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 325 रन बनाए हैं, औसत 81.25 का है। आयरलैंड के खिलाफ 163 रन की पारी और दो अर्धशतक उनकी काबिलियत दिखाते हैं। गेंदबाजी में नूरिस्तानी उमरजई अफगान टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 12 विकेट लिए हैं, औसत सिर्फ 11.58 का है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ 4/16 का स्पेल शामिल है।

यूथ वनडे में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 10 और अफगानिस्तान ने 2 जीते हैं। आखिरी बार 2024 में साउथ अफ्रीका में हुई त्रिकोणीय सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को 88 रन पर समेटकर 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह टूर्नामेंट अंडर-19 स्तर पर आखिरी हो सकता। वह यूथ वनडे में एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 23 पारियों में 1169 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 158.18 का है, जो 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है। अब देखना होगा कि अनुभव और इतिहास भारी पड़ता है या अफगानिस्तान नया इतिहास रच पाता है।

Tags:    

Similar News

भारत से नहीं खेलने का नुकसान: आईसीसी ने दी केस की धमकी, पीसीबी को लगेगा ट्रिपल झटका