ind vs sa warm up: संजू सैमसन का कट गया पत्ता! वर्ल्ड कप में ईशान ही करेंगे ओपनिंग? सूर्या के एक फैसले से हुआ साफ

ind vs sa warm up: टी20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डीवाय पाटिल स्टेडियम में वॉर्म अप मैच खेला जा रहा। इस मैच में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। इससे ये संकेत मिल रहे कि टूर्नामेंट में ईशान को ही ये जिम्मेदारी दी जा सकती।

Updated On 2026-02-04 19:12:00 IST

ईशान किशन वॉर्म अप मैच में ओपनिंग कर रहे हैं। 

ind vs sa warm up: वक्त पलटता है तो हर फैसला आपके हक में जाता...ऐसा ही कुछ ईशान किशन के साथ होता दिख रहा। टी20 विश्व कप से महीने भर पहले तक शायद ही ईशान ने भी ये सोचा होगा कि वो स्क्वॉ़ड में भी जगह बना पाएंगे? लेकिन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारियों ने ईशान के लिए टीम इंडिया के दरवाजे ऐसे खोले कि वो अब टी20 विश्व कप में भारत के लिए शायद पारी की शुरुआत करते नजर आएं। कम से कम टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच को देखकर तो यही लग रहा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में बुधवार को वॉर्म अप मैच खेला जा रहा। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन नहीं, बल्कि ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। अब वॉर्म अप मैच में ईशान को लेकर दिया गया कप्तान का ये बयान, इतना साफ करने के लिए काफी है कि टीम मैनेजमेंट ईशान को टी20 विश्व कप में भी इसी रोल के लिए देख रही।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 की सीरीज में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी लेकिन संजू पांच मैच में सिर्फ 46 रन ही बना पाए थे। दूसरी ओर, ईशान ने इस सीरीज में तीन नंबर पर बल्लेबाजी की थी और 4 मैच में 231 के स्ट्राइक रेट से 215 रन ठोके थे। ईशान ने चारों मैच में ही अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने अपना पहला टी20 शतक भी इसी सीरीज में ठोका था।

संजू सैमसन के फीके प्रदर्शन और ईशान की शानदार वापसी के बाद से ही एक्सपर्ट्स की तरफ से भी ये बातें जोर पकड़ रही थी कि ईशान से पारी की शुरुआत करानी चाहिए। वॉर्म अप मैच में ईशान को मिली जिम्मेदारी से ये साफ हो गया कि वो टूर्नामेंट में ओपनिंग कर सकते।

ईशान ने अपने टी20 करियर में 80 फीसदी से अधिक मुकाबलों में ओपनिंग ही की है। उन्होंने 27 मैच में ओपनिंग करते हुए 662 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 89 रन रहा। ईशान को ओपनिंग कराने से भारतीय टीम निचले क्रम में एक अतिरिक्त गेंदबाज या बैटर खिला सकती है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में ईशान ने तीन नंबर पर खेलते हुए 103 रन बनाए थे। इस मुकाबले में संजू ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन, जब बात विकेटकीपिंग की आई तो ग्लव्स ईशान ने पहने थे। इससे पहले, के सभी मुकाबलों में विकेटकीपिंग संजू ने की थी। इस फैसले से ये करीब-करीब साफ हो गया था कि संजू बतौर बैटर और विकेटकीपर टीम मैनेजमेंट का भरोसा खो चुके और अब टी20 विश्व कप में ईशान दोनों भूमिका निभाते दिख सकते और इसकी शुरुआत वॉर्म अप मैच से ही हो गई है। 

Tags:    

Similar News