cpl video: विराट कोहली के साथी ने बरपाया कहर, 1 गेंद में ठोक डाले 20 रन, गेंदबाज मुंह ताकता रह गया

CPL 2025: विराट कोहली के साथ आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाले रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में तहलका मचा दिया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में 1 गेंद में 20 रन ठोक डाले।

Updated On 2025-08-27 11:53:00 IST

रोमारियो शेफर्ड ने सीपीएल में एक गेंद में 20 रन ठोकने का कारनामा किया।

CPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में तहलका मचा दिया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से लीग में खेल रहे शेफर्ड ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में 34 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के मारे। ये अलग बात है कि उनकी टीम हार गई लेकिन शेफर्ड ने अपनी पावर हिटिंग से विपक्षी गेंदबाजों को परेशान कर दिया।

रोमारियो शेफर्ड की बल्लेबाजी की हाइलाइट रही गयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी का 15वां ओवर। इस ओवर में शेफर्ड ने एक लीगल डिलीवरी में 20 रन बटोर लिए। ये ओवर ओशेन थॉमस ने फेंका था। थॉमस इस पूरे ओवर में लाइन लेंथ से भटके नजर आए। उन्होंने तीसरी गेंद नो बॉल फेंकी।

शेफर्ड ने 1 गेंद में 20 रन ठोके

अगली गेंद फ्री हिट थी लेकिन थॉमस लाइन से भटक गए और ये गेंद वाइड हो गई। इसकी अगली गेंद फिर थॉमस ने नो बॉल फेंकी और इस पर शेफर्ड ने डीप मिडविकेट की तरफ छक्का मार दिया। नो बॉल होने के कारण फिर से फ्री हिट मिली। इस बार भी गेंद का अंजाम वही हुआ और स्क्वेयर लेग बाउंड्री की तरफ शेफर्ड ने छक्का मार दिया। ये भी नो बॉल थी।

शेफर्ड की पारी भी टीम की हार नहीं टाल पाई

इस तरह शेफर्ड को फ्री हिट मिली और अगली गेंद पर भी उन्होंने छक्का मार दिया। इस तरह एक लीगल बॉल फेंकने में थॉमस ने कुल 20 रन लुटा दिए। इसमें 18 रन तीन छक्कों से आए और बाकी 2 रन नो-बॉल से मिले। शेफर्ड 73 रन पर नाबाद लौटे और उन्होंने इफ्तिखार अहमद के साथ छठे विकेट के लिए 42 गेंद में 102 रन की साझेदारी की और अपनी टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स को 202 रन के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, सेंट लूसिया किंग्स ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। अकीम ऑगस्टे ने 35 गेंद में 73 रन ठोक डाले। ऑगस्ते ने इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके मारे।

Tags:    

Similar News