DC Vs MI: फाइनल में मुंबई इंडियंस का जलवा, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार जीता WPL का खिताब

DC Vs MI: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। 149 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम 20 ओवर में 141 रन ही बना पाई।

Updated On 2025-03-16 00:09:00 IST
मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता खिताब।

DC Vs MI, WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। जिसे दिल्ली कैपिटल्स चेज नहीं कर पाई। दिल्ली ने 20 ओवर में 141 रन ही बना पाई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया
MI के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी 66 रनों की पारी ने टीम को एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद की। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों - हेले मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया के आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए नैट साइवर-ब्रंट के साथ 89 रनों की साझेदारी की। साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत के साथ साझेदारी में अच्छी भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में 15 रन पर ही 2 विकेट खो दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज जेस जोनासेन, नल्लापुरेड्डी चरणी और मैरिजेन कप्प ने 2-2 विकेट लिए। जबकि, एन्नाबेल सदरलैंड ने 1 विकेट चटकाए।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और ग्रुप स्टेज में दो बार मुंबई इंडियंस को हराया। हालांकि, मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और WPL 2025 का खिताब अपने नाम करने से चूक गई।

मुंबई इंडियंस का फायदा
मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान का फायदा मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करके अपना दबदबा दिखाया है। दोनों टीमों के पास मोमेंटम है, और यह मैच इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन पहले दबाव में आता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस:
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट स्कीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और साइका ईशाक

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, अनाबेल सदरलैंड, मैरिज़ेन कप्प, जेस जोनासन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरणी।

Similar News