IND vs NZ: सरफराज खान ने नहीं मानी अंपायर की बात, LIVE मैच में रोहित शर्मा को खानी पड़ गई डांट

sarfaraz khan daryl mitchell controversy : मुंबई टेस्ट के पहले दिन सरफराज खान ने बार-बार समझाने के बाद भी अंपायर की बात नहीं मानी और कीवी बैटर के खिलाफ स्लेजिंग करते रहे। इसके बाद अंपायर ने रोहित शर्मा से उनकी शिकायत की।

Updated On 2024-11-01 14:34:00 IST

sarfaraz khan daryl mitchell controversy : सरफराज खान सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि ऑनफील्ड अपनी हरकतों से भी सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को हुआ। दरअसल, सरफराज खान फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और लगातार कीवी बल्लेबाजों को स्लेज कर रहे थे। इसे लेकर अंपायर ने उन्हें टोका भी है। लेकिन, इसके बावजूद सरफराज की शरारत बंद नहीं हुई। इसके बाद अंपायर ने रोहित शर्मा से सरफराज की शिकायत कर दी। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे। 

पहले दिन के खेल के दूसरे सेशन में ये विवाद खड़ा हुआ। फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे सरफराज बार-बार कीवी बैटर के पास जाकर कुछ बोल रहे थे। इससे डेरिल मिचेल और विल यंग दोनों का ध्यान भंग हो रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को कर दी।

इसके बाद इलिंगवर्ग ने ओवर के बीच में दोनों को अपने पास बुलाया और बात की। जैसे ही गेंदबाज बॉलिंग करने आते सरफराज स्ट्राइक ले रहे कीवी बैटर को कुछ बोल देते। एक-दो बार तो कीवी बैटर्स ने इसे अनदेखा किया लेकिन बात बढ़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत अंपायर से कर दी। 

यह घटना 32वें ओवर की शुरुआत से पहले हुई। अंपायरों को यह बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने रोहित शर्मा और सरफराज दोनों को बुलाया। अंपायरों को दोनों के साथ गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा ने अंपायर के साथ इस चर्चा में विराट कोहली को भी शामिल किया। हालांकि, रोहित मिचेल के इस बर्ताव से नाराज दिखाए दिए। वो मिचेल से कुछ कहते भी नजर आए। हालांकि, बाद में रोहित और मिचेल के बीच सुलह हो गई और दोनों ने एकदूसरे से हाथ मिलाकर विवाद खत्म किया। 

Similar News