India T20 WC Squad: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू सिंह की वापसी
India T20 World cup 2026 squad announcement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया और शुभमन गिल की टीम से छुट्टी हो गई। उनके स्थान पर अक्षर पटेल को दोबारा उपकप्तान बनाया गया है।
T20 World cup squad live updates: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया।
India T20 World cup 2026 squad announcement: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज (शनिवार) को मुंबई में हुआ। शुभमन गिल को विश्व कप के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह अक्षऱ पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, एक चौंकाने वाला नाम ईशान किशन के रूप में आया है। उन्हें टीम में जगह मिली है। संजू सैमसन को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
बता दें कि ईशान किशन दो साल से भारतीय टी20 टीम से बाहर थे। उन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में झारखंड को घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने का कारनामा किया था। ईशान ने फाइनल में शतक ठोका था। वो ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने थे। अब ईशान को इस प्रदर्शन का इनाम मिला है। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाए थे। उन्होंने 10 मैच में 197 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए थे। उन्होंने 2 शतक और दो अर्धशतक ठोके थे।
जितेश शर्मा को भी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। दो विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और ईशान किशन को जगह दी गई है। वहीं, फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या हैं। दो मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती हैं। इसके अलावा दो स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तीन तेज गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा बने हैं।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन।
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही। टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं, जिन्हें अलग-अलग 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में हैं। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका हैं।
भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में मुकाबला होगा और फिर 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में टक्कर होगी।
India's T20 WC Squad live updates: ईशान किशन की दो साल बाद वापसी
ईशान किशन को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। उनकी 2 साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। ईशान की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।
India's T20 WC Squad live updates: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।
India's T20 WC Squad live updates: बीसीसीआई मुख्यालय में टीम सेलेक्शन की मीटिंग
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के लिए बीसीसीआई मुख्यालय में मीटिंग शुरू हो चुकी है। चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और सूर्यकुमार यादव इसके लिए बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच चुके हैं।
India's T20 WC Squad live updates: दोपहर 1:30 बजे होगी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए दोपहर 1:30 बजे भारतीय स्क्वॉड का ऐलान होगा। अजित अगरकर टीम की घोषणा करेंगे। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान चुने जाने की पूरी उम्मीद है।
India T20 WC Squad live updates: मुंबई में मेंस टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई मुख्यालय में आज मेंस टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भी स्क्वॉड घोषित होगा।