Mohsin Naqvi: जय शाह के बाद कौन बनेगा एशियन क्रिकेट का बादशाह? पाकिस्तानी नेता का नाम सबसे आगे

Mohsin Naqwi: BCCI के सेक्रेटरी जय शाह 2020 से एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट थे। ICC चेयरमैन बनने के बाद उन्हें अब इस पद को छोड़ना पड़ेगा।

By :  Desk
Updated On 2024-09-01 20:40:00 IST
PCB Chief

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बन सकते हैं। ACC के मौजूदा चेयरमैन जय शाह ICC के प्रेसिडेंट बन गए हैं, वह दिसंबर में पद संभालेंगे। जिसके बाद ACC चीफ का पद खाली हो जाएगा। 

2025 में पद संभाल सकते हैं नकवी 
नकवी फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं। उनका कार्यकाल 2025 तक का है, ACC चीफ का कार्यकाल भी 2025 से ही शुरू होगा। अगर नकवी ACC चीफ बने तो उनका काम भी 2025 में ही शुरू होगा। अगर नकवी ने नॉमिनेशन भरा तो उनका प्रेसिडेंट बनना भी कन्फर्म हो जाएगा। वह इस पद पर 2027 तक बने रहेंगे। 

शाह का 4 साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है 
जय शाह ने 2020 में ACC चीफ का पद संभाला था। पहले उनका पद 3 साल तक के लिए था, लेकिन ACC ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर 2024 तक का कर दिया। हालांकि, अब वह ICC चेयरमैन बन जाएंगे। जिस कारण उन्हें ACC और BCCI दोनों जगह अपना पद छोड़ना होगा। 

क्या संभालेंगे नकवी 
ACC चीफ के रूप में नकवी के पास एशिया कप कराने की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही पाकिस्तान बोर्ड के चीफ के रूप में उनके पास 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी कराने की जिम्मेदारी भी है। इतना ही नहीं, नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी है। यह पद भारत में अमित शाह के पास है। 

Similar News