IPL Mega Auction: आईपीएल नीलामी में उड़ा तूफानी गेंदबाज, बेस प्राइज पर भी नहीं मिला कोई खरीदार

IPL Mega Auction: आईपीएल की नीलामी में तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए था।

Updated On 2024-11-25 19:38:00 IST
Umran Malik

IPL Mega Auction: आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन जहां भारतीय गेंदबाजों पर जमकर पैसा बरसा तो कई गेंदबाज अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। इसमें बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, उमेश यादव, नवीन उलहक समेत अन्य गेंदबाज शामिल हैं।  

लेकिन हम बात कर रहे हैं भारत के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की। उमरान मलिक, वो नाम है, जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब आईपीएल में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। उमरान का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। 

उमरान ने साल 2022 के आईपीएल सीजन में 157 km/h की रफ्तार के साथ गेंदबाजी करके सनसनी मचा दी थी। वह पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। उमरान मलिक के अनसोल्ड होने से सोशल मीडिया पर फैंस हैरान हैं। उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में 22 विकेट झटके थे। इसी सीजन उन्होंने सबसे तेज गेंद भी फेंकी थी। रफ्तार को देखकर उनकी तुलना पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से होने लगी थी।  

Similar News