U19 Women's T20 World Cup: नाइजीरिया ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 66 रन नहीं बनाने दिए, 2 रन से जीता मैच

U19 Women's T20 World Cup: नाइजीरिया ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया और न्यूजीलैंड को 2 रन से हरा दिया। कीवी टीम 66 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।

Updated On 2025-01-20 13:11:00 IST
nigeria cricket women team

U19 Women's T20 World Cup: नाइजीरिया ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया और 2 रन से न्यूजीलैंड को हरा दिया। बारिश से बाधित मैच में नाइजीरिया ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 65 रन बनाए थे। 66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 13 ओवर में 6 विकेट पर 63 रन बना सकी और 2 रन से मैच हार गई। ये अंडर-19 विश्व कप में नाइजीरिया का पहला मुकाबला था, जो पूरा हुआ। शनिवार को पहला मैच बारिश में धुल गया था। 

नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पिएटी लकी (19) और लिलियन उडे(18) की पारियों के दम पर बारिश से बाधित मैच में 13 ओवर में 65 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से पांच गेंदबाजों को एक-एक विकेट लिए। 66 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ओवर की पहली गेंद पर ही ओपनर केट इरविन रन आउट हो गईं। 

सरी ओपनर एम्मा मैकलियोड तीसरे ओवर में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज उसेन पीस की गेंद पर आउट हो गईं। न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और 11 ओवर के अंत में उसका स्कोर 5 विकेट पर 49 रन था। आखिरी 2 ओवर में न्यूजीलैंड को 17 रन की दरकार थी। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेकेलिन ने चौका मार दिया। इस ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 रन बटोरे। अब आखिरी 6 गेंद में न्यूजीलैंड को 9 रन चाहिए थे। लेकिन, उडे ने अच्छी गेंदबाजी की और कीवी टीम को सिर्फ 6 रन बनाने दिए और इस तरह 2 रन से नाइजीरिया ये मुकाबला जीत गया। 

न्यूजीलैंड की तरफ से एनिका टॉड ने 19, कप्तान ताश वेकेलिन ने 18 रन बनाए लेकिन ये जीत के लिए नाकाफी साबित हुए। 

Similar News