MS Dhoni: धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को नहीं करते मिस, फिटनेस, PR समेत कई मुद्दों पर कही मजेदार बातें

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह फिलहाल अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं।

Updated On 2025-01-01 14:19:00 IST
ms dhoni on International Cricket

MS Dhoni on International Cricket: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिस नहीं करते हैं, उन्होंने देश के लिए अपने शानदार करियर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। धोनी ने एक निजी प्रोग्राम में अपने करियर, खुद के पब्लिक रिलेशन (PR) और फिटनेस को लेकर मजेदार बातें कही। 

माही 43 साल के हो गए हैं। 16 साल के करियर के दौरान उन्होंने 538 पारियों में 16 शतक और 108 अर्धशतक के साथ 17,000 से अधिक रन बनाए। 332 मैचों में 178 जीत के साथ धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान भी बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्वकप जीता। 2011 में वनडे विश्वकप जीता। इसके बाद 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। धोनी की कप्तानी का ही कमाल था कि टीम इंडिया टेस्ट में पहली बार नंबर वन बनी थी। 

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा- मैंने सोचा था कि मुझे खेल के लिए अधिक समय मिलेगा, लेकिन दुख की बात है कि मुझे ज्यादा समय नहीं मिला। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिस नहीं करता, क्योंकि मेरा हमेशा से मानना ​​है कि आप जानते हैं कि जब आप कोई निर्णय लेते हैं तो हर चीज के बारे में सोचते हैं। मैं भगवान की कृपा से बहुत खुश हूं। कि मैं जो कुछ करने में सक्षम था। वो अपने देश के लिए किया। 

धोनी ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा- मैं पहले की तरफ फिट नहीं हूं। मैं क्रिकेट खेलने के लिए बहुत खास काम कर रहा हूं। फिट रहने के लिए आपको बहुत नियंत्रण करने की जरूरत है। मैं तेज गेंदबाज नहीं हूं इसलिए फिटनेस को लेकर मेरी उतनी जरूरत नहीं है। धोनी ने आगे कहा- मैं खाने और जिम में मेहनत करने के बीच कई खेल खेलता हूं। मुझे टेनिस, बैडमिंटन, फुटबाल खेलना पसंद है। फिटनेस को बनाए रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है।   

धोनी ने कहा- यह मजेदार रहा कि मैं दोस्तों के साथ काफी समय बिता पाया। बहुत मोटरसाइकिल चला सकता हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। यह अच्छा रहा, परिवार समय, बेटी पूछ रही है कि तुम कब वापस आ रहे हो। भारत के लिए धोनी की आखिरी पारी 2019 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में आई थी, जहां टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

Similar News