Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान की फिर होगी टक्कर, जानें कब, कहां और किस दिन टकराएंगी दोनों टीमें?

ind vs pak, Women's T20 World cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। लेकिन सबको इंतजार भारत-पाकिस्तान की टक्कर है। आइए जानते हैं कि कब, कहां और किस दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

Updated On 2024-10-02 11:10:00 IST
india women vs pakistan women ICC T20 World cup 2024

India vs Pakistan ICC Women's T20 World cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्तूबर से होगा। पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। वहीं, भारतीय महिला टीम अपने पहले मैच में 4 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेगी। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस एक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, वो है पाकिस्तान से। 

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की कब, कहां और किस दिन टक्कर होगी, आइए आपको बताते हैं। 

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कब है?
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2024 रविवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 के मैचों को टीवी पर लाइव कहां देख सकते हैं?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सभी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

भारत में ICC महिला T20 विश्व कप 2024 ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
सभी 23 विश्व कप मैच Disney+ Hotstar एप्लिकेशन और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Similar News