IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस का पूर्व क्रिकेटर दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, सगाई के बाद संबंध बनाकर शादी से किया इनकार

Shivalik Sharma Arrested: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

By :  Desk
Updated On 2025-05-05 17:33:00 IST
shivalik sharma arrested

Shivalik Sharma Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया। मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान के जोधपुर में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवालिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामला जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने 26 साल के इस क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर शिवालिक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कैसे हुई मुलाकात?
पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2023 में महिला की मुलाकात शिवालिक से वडोदरा में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और बात सगाई तक पहुंच गई। लेकिन अगस्त 2024 में शिवालिक के माता-पिता ने यह कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि वे अपने बेटे के लिए कोई और रिश्ता तलाश रहे हैं।

पुलिस क्या कह रही?
एसीपी आनंद राजपुरोहित ने बताया कि पीड़िता जोधपुर के सेक्टर-2, कुड़ी भगतासनी की रहने वाली है। शिकायत की जांच के बाद शिवालिक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिवालिक का क्रिकेट करियर
शिवालिक शर्मा एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। वे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन IPL में कोई मैच नहीं खेले। उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट A और 19 घरेलू T20 मुकाबले खेले हैं। उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच जनवरी 2025 में रणजी ट्रॉफी में वडोदरा की ओर से था।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
वहीं, मुंबई इंडियंस की मौजूदा IPL सीजन में शानदार फॉर्म चल रही है। टीम ने लगातार 6 मैच जीते हैं और 10 में से 7 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। मामले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या सामने आता है।

(प्रियंका)

Similar News