MI Vs GT Highlights: गुजरात ipl से बाहर, मुंबई ने 20 रन से हराया- जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा; क्वालीफ़ायर में पंजाब से होगी टक्कर

MI Vs GT Highlights:आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को 20 रनों से शिकस्त दी। मुंबई की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने 50 गेंद में 81 रन की तूफानी पारी खेली।

Updated On 2025-05-31 00:25:00 IST

आईपीएल 2025 एलिमिनेटर: मुंबई 20 रन से जीता, गुजरात बाहर  

MI Vs GT Eliminator highlights:आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को 20 रनों से शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ मुंबई ने खिताब की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। मुंबई की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने 50 गेंद में 81 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के दौरान उन्हें तीन जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।


मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान हार्दिक पांड्या के इस फैसले को टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने सही ठहराया।

  • रोहित शर्मा: 50 गेंदों में 81 रन (4 छक्के, 9 चौके)
  • जॉनी बेयरेस्टो: 22 गेंदों में 47 रन
  • सूर्यकुमार यादव: 20 गेंदों में 33 रन
  • तिलक वर्मा: 11 गेंदों में 25 रन
  • हार्दिक पांड्या: 9 गेंदों में नाबाद 22 रन

गुजरात की लड़ाई लेकिन नाकाफी
229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही, जब कप्तान शुभमन गिल महज़ 3 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूती दी।वाशिंगटन सुंदर ने भी 24 गेंदों पर 48 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ों का साथ न मिल पाने से टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। जोस बटलर की अनुपस्थिति गुजरात को भारी पड़ी, जो इंग्लैंड की वनडे सीरीज़ के चलते उपलब्ध नहीं थे।

मुंबई की सधी हुई गेंदबाज़ी
जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी सटीक गेंदबाज़ी से प्रभावित किया।

  • ट्रेंट बोल्ट : 4 ओवर, 56 रन, 2 विकेट
  • बुमराह: 4 ओवर, 27 रन, 1 विकेट
  • रिचर्ड ग्लीसन: 3.3 ओवर, 39 रन, 1 विकेट
  • अश्विनी कुमार: 3.3 ओवर, 28 रन, 1 विकेट
  • मिचेल सैंटनर: 1 ओवर, 10 रन, 1 विकेट 

अगला मुकाबला

अब मुंबई इंडियंस 1 जून को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। जीतने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलेगी। दोनों मुकाबले अहमदाबाद में ही होंगे।


Live Updates
2025-05-31 00:14 IST

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को 20 रनों से शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। मुंबई की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने 50 गेंद में 81 रन की तूफानी पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। 


2025-05-30 22:28 IST

गुजरात टाइटंस ने अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। कुसल मेंडिस ने 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

2025-05-30 22:28 IST

साई सुदर्शन ने 6.6 ओवर की गेंद पर चौका जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। जीटी को अगर यह मैच जीतना है, तो सुदर्शन का क्रीज पर टिके रहना बहुत जरूरी है।

2025-05-30 22:18 IST

शुबमन गिल के आउट होने के बाद साई सुरदर्शन और कुशल मेंडिस ने गुजरात की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए पावरप्ले (6 ओवर) में 66 रन बना दिए।

2025-05-30 21:54 IST

गुजरात टाइटंस ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकट खो दिया। कप्तान शुबमन गिल ने महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा।

2025-05-30 21:36 IST

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (81) ने सर्वाधिक रन बनाए। अब, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 229 रन की जरूरत है।

2025-05-30 21:19 IST

मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट नमन धीर के रूप में गिरा, जिन्होंने महज 9 रन बनाए।

2025-05-30 21:07 IST

रोहित शर्मा के बाद तिलक वर्मा भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 गेंदों में 25 रन बनाए। वर्मा का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।

2025-05-30 21:05 IST

ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पवेलियन लौट चुके हैं और इस तरह मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। रोहित ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट किया।

2025-05-30 20:44 IST

मुंबई इंडियंस का दूसरा बड़ा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। वह साई किशोर के गेंद पर कैच आउट हुए।

Tags:    

Similar News