IPL 2026 Auction: लगातार तीसरे साल भारत से बाहर आईपीएल ऑक्शन, 5 टीमों ने 4 खिलाड़ियों को किया ट्रेड

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। CSK ने संजू सैमसन को लिया जबकि RR को जडेजा और सैम करन मिले।

Updated On 2025-11-14 10:32:00 IST

IPL 2026 Auction date fixed: आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तारीख सामने आई। 

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन इस बार भी विदेश में होने जा रहा। 16 दिसंबर को अबू धाबी में यह एक दिन का मिनी ऑक्शन होगा। लगातार तीसरे साल ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित होगा। इससे पहले, 2024 में दुबई और 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन जेद्दा में किया गया था। टीमों को 15 नवंबर तक करनी होंगी खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की घोषणा करनी होगी। 

फ्रेंचाइज़ियों को 15 नवंबर, दोपहर 3 बजे तक अपनी 2025 टीमों से किन खिलाड़ियों को रिलीज़ और रिटेन करना है, इसकी सूची सौंपनी होगी। इसके बाद उन्हें रजिस्टर्ड प्लेयर्स का पूल भेजा जाएगा, जिसमें से वे शॉर्टलिस्ट करेंगे और फिर IPL अंतिम ऑक्शन पूल तय करेगा।

ट्रेडिंग विंडो पर बढ़ी हलचल

2025 सीजन खत्म होने के बाद खुली ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक चलती रहेगी। इसके बाद यह फरवरी में फिर खुलेगी और IPL 2026 की शुरुआत से एक महीने पहले तक जारी रहेगी। 2026 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी को ट्रेड नहीं किया जा सकेगा।

अब तक हुए बड़े ट्रेड

अब तक पांच टीमों के बीच 4 बड़े ट्रेड पक्के हो चुके हैं, जिनमें आईपीएल इतिहास का सबसे हाई-प्रोफाइल प्लेयर स्वैप भी शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को हासिल किया है। बदले में राजस्थान रॉयल्स को रवींद्र जडेजा और सैम करेन की ऑलराउंडर जोड़ी मिली है। यह ट्रेड इस साल का सबसे चौंकाने वाला और चर्चा में रहा कदम माना जा रहा।

मुंबई इंडियंस भी एक्टिव

गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने भी ट्रेडिंग में जोरदार एंट्री की है। शार्दुल ठाकुर को LSG से 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। उधर,  शऱफेन रदरफोर्ड को GT से 2.60 करोड़ रुपये में हासिल किया है। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस की इस रणनीति ने टीम का संतुलन और मजबूत करने की कोशिश दिखाई।

IPL 2026 15 मार्च से शुरू हो सकता

IPL 2026 का आयोजन 15 मार्च से 31 मई के बीच होने की संभावना है। फैंस के लिए यह ऑक्शन बेहद दिलचस्प होने वाला है, न सिर्फ इसलिए कि बड़े खिलाड़ी टीम बदल चुके हैं, बल्कि इसलिए भी कि कई और बड़े फैसले आने बाकी हैं।

Tags:    

Similar News