IND-SA चौथा T20: घने कोहरे के कारण मैच रद्द, 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा निर्णायक मुकाबला; भारत 2-1 से आगे
घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच रद्द कर दिया गया। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, भारत 2-1 से आगे है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में चौथा टी20।
घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच रद्द हो गया। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन खराब दृश्यता की वजह से टॉस तक नहीं हो सका।
अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण किया, पर रात 9:30 बजे तक हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 101 रनों से जीता, दूसरा मैच मुल्लांपुर में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से अपने नाम किया।
तीसरे मैच में धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।फैंस को हुई निराशा
स्टेडियम में शाम 6 बजे से ही दर्शक पहुंचने लगे थे। वे तीन घंटे से अधिक समय तक मैच शुरू होने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन कोहरा नहीं छंटा। अंत में निराश होकर उन्हें घर लौटना पड़ा। कई प्रशंसकों ने इस मौसम में उत्तर भारत में मैच कराने के फैसले पर सवाल उठाए।
धुंध के चलते लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रीका चौथे टी20 मैच में देरी हो रही है। स्टेडियम में विजिबिलिटी बहुत कम है। तीन बार निरीक्षण करने के बाद अब चौथी बार यानि 8:30 बजे होगा।
धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम है, जिससे खेलने की स्थिति प्रभावित हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर तक रह सकती है। इसके अलावा ओस भी पड़ने की संभावना है।
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी-20 में धुंध के कारण देरी हो रही है। टॉस अभी नहीं हुआ है। अब अगला निरीक्षण 8 बजे किया जाएगा।
India vs South Africa 4th T20I Live updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में चौथा टी20
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 की सीरीज का चौथा टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।