eng vs eng ओवल टेस्ट: भारत की दूसरे दिन शानदार वापसी, इंग्लैंड पर बनाई 52 रन की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन। खेल की समाप्ति के समय भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी।

Updated On 2025-08-02 11:00:00 IST

eng vs eng 5th test day 2 live updates

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल खत्म पर भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर लिए थे। टीम ने 52 रन की लीड बना ली है। जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड, ओवल टेस्ट: हाइलाइट्स

  • भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।
  • यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • भारत की कुल बढ़त 52 रन की हो गई है।

दूसरी पारी की झलक:

  • भारत की शुरुआत कमजोर रही, केएल राहुल 7 रन पर आउट।
  • साईं सुदर्शन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • जायसवाल ने 49 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा (7 चौके, 2 छक्के)।

पहली पारी का हाल:

  • भारत पहली पारी में 224 रन पर ऑलआउट हुआ (करुण नायर – 57 रन)।
  • इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए।
  • इंग्लैंड के लिए क्रॉली (64), ब्रूक (53), डकेट (43), रूट (29) ने रन बनाए।

भारतीय गेंदबाज़:

  • सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट झटके।
  • आकाश दीप को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड के गेंदबाज़:

  • गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए।
  • जोश टंग को 3 और वोक्स को 1 विकेट मिला।

तीसरे दिन क्या होगी रणनीति

भारत चाहेगा कि जायसवाल के साथ गिल, नायर, जडेजा, जुरेल और सुंदर मिलकर एक बड़ा स्कोर बनाएं, जिससे इंग्लैंड को आखिरी पारी में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया जा सके।

Live Updates
2025-08-01 22:20 IST

India vs England Live: इंग्लैंड 247 रन पर ढेर

मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। गेंद ने हल्का सा अंदरूनी किनारा लिया और स्टंप्स पर जा लगी। क्रिस वोक्स चोटिल हैं, इसलिए बैटिंग करने नहीं आए। इंग्लैंड की पारी 9 विकेट पर खत्म। सिराज और प्रसिद्ध ने 4-4 विकेट लिए। पहले सत्र के बाद भारत ने शानदार वापसी की! इंग्लैंड को पहली पारी में 23 बढ़त मिली है। 


2025-08-01 20:59 IST

इंग्लैंड ने भारत 224 रन के स्कोर की बराबरी की। आज मैच का दूसरा दिन है। तीसरे सेशन का खेल चल रहा है। सिराज और प्रसिद्ध ने 3-3 विकेट झटके। 

2025-08-01 17:20 IST

इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। बेन डकेट को आकाश दीप ने पवेलियन भेजा है। डकेट ने 38 गेंद में 43 रन की पारी खेली।

2025-08-01 17:11 IST

टेस्ट में इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी बेन डकेट और जैक क्रॉले ने टीम को तूफानी शुरुआत दी है। दोनों बल्लेबाज फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं और 12 ओवर में 90 रन जोड़ लिए हैं। 

2025-08-01 17:05 IST

इंग्लैंड के दूसरे सफल गेंदबाज जोश टंग रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके। जोश ने करुण नायर का महत्वपूर्ण विकेट लिया। सिराज और प्रसिद्ध खाता भी नहीं खोल सके। 

2025-08-01 17:01 IST

गस एटकिंसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना शिकार बनाया। 


2025-08-01 16:57 IST

भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई। आज टीम इंडिया ने महज 22 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। 

Tags:    

Similar News