Duleep Trophy 2025: दानिश के बाद रजत पाटीदार का भी शतक, नॉर्थ जोन की आधी टीम आउट

duleep trophy 2025 live score: भारत के 2025-26 घरेलू क्रिकेट सीजन की दलीप ट्रॉफी से शुरुआत हो गई। सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मैच में रजत पाटीदार और दानिश मालेवार ने शतक ठोक किए।

Updated On 2025-08-28 18:50:00 IST

duleep trophy 2025 live score updates: गुरुवार से दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो गई। 

duleep trophy 2025: भारत के नए घरेलू क्रिकेट सीजन की दलीप ट्रॉफी 2025 से शुरुआत हो गई। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन की टक्कर ईस्ट जोन से हो रही जबकि दूसरे मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा। ईस्ट जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

खबर लिखे जाने तक नॉर्थ जोन के 304 के स्कोर पर 6 विकेट गिर चुके थे। नॉर्थ जोन के कप्तान अंकित कुमार 30 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरे साथी ओपनर शुभम खजूरिया 26 रन बना सके। दोनों विकेट मनीषी को मिले थे। इसके बाद आयुष बदोनी ने 63, निशांत सिंधु ने 47 रन की पारी खेली। मोहम्मद शमी ने 17 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन देकर 1 विकेट लिया। 

इस मुकाबले में बीमार होने के कारण शुभमन गिल नहीं खेल रहे। पहले उन्हें नॉर्थ जोन की कप्तानी करनी थी। बता दें कि ईस्ट जोन की तरफ से मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। शमी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश करेंगे। उनके अलावा मुकेश कुमार भी ईस्ट जोन की टीम में शामिल हैं। वहीं, नॉर्थ जोन की टीम में दो भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी खेल रहे।

दूसरी तरफ नॉर्थ ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का निर्णय लिया है। सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 432 रन बना लिए। दानिश मालेवार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने भी शतक ठोक दिया। वो 125 रन बनाकर आउट हुए। 

Squads for Duleep Trophy 2025

North Zone: शुभमन गिल, शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (कप्तान), आयुष बदोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत संधू, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, कन्हैया वधावन। 

East Zone: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रियान पराग (उपकप्तान), विराट सिंह, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), उत्कर्ष सिंह, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, संदीप पटनायक, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुख्तार हुसैन।

Central Zone: ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), दानिश मालेवार, आर्यन जुयाल, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आदित्य ठाकरे, सारांश जैन, शुभम शर्मा, हर्ष दुबे, यश राठौड़, आयुष पांडे, खलील अहमद, मानव सुथार।

North East Zone: जोनाथन रोंगसेन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, तेची डोरिया, युमनुम कर्णजीत, आशीष थापा, हेम बहादुर छेत्री, जेहू एंडरसन, फेरोजम जोतिन सिंह, अर्पित सुभाष भटेवरा, पलजोर तमांग, बिश्वोरजीत सिंह, अंकुर मलिक, आर्यन बोरा, लामाबाम अजय सिंह, सेडेझाली रुपेरो।

Live Updates
2025-08-28 12:20 IST

Duleep Trophy Live Score: नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन

मनीषी ने फिर से कमाल कर दिया और ईस्ट ज़ोन को अहम सफलता दिलाई। यश धुल, जो काफ़ी ख़तरनाक दिख रहे थे, गेंदबाज़ ने एलबीडब्लू आउट कर अपने खाते में तीसरा विकेट जोड़ लिया। नॉर्थ जोन का स्कोर- 133/3। तीनों विकेट मनीषी को मिले। 

2025-08-28 12:18 IST

Duleep Trophy Live: मालेवार के बाद जुयाल की फिफ्टी

आर्यन जुयाल ने मालेवार के बाद अपने पचास रन पूरे किए, जिससे सेंट्रल ज़ोन ने मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत बनाए रखी। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच अब तक 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी। 

2025-08-28 12:17 IST

Duleep Trophy Live: सेंट्रल ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन

सेंट्रल ज़ोन ने नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ दूसरे क्वार्टर फाइनल के पहले दिन लंच तक 126/1 का स्कोर बनाया। जुयाल (52*) और मालेवार (70*) ने पक्का किया कि पहला सेशन सेंट्रल ज़ोन के नाम रहे।


Tags:    

Similar News