भारी बारिश का अलर्ट: 21 से 27 जून तक इन राज्यों में कहर बरपा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

21 से 27 जून 2025 तक भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी। जानिए किन राज्यों में होगी मूसलधार बारिश।

Updated On 2025-06-22 08:44:00 IST

22 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत 20 राज्यों में तेज बारिश की संभावना।  

Heavy Rainfall Alert: भारत में 21 जून से 27 जून 2025 के बीच देश के कई राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा (Heavy Rainfall Alert India June 2025) की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 जून 2025 को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान और पंजाब, हरियाणा में लोगों को विशेष अलर्ट किया गया है। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। 

भारत में अगले 6 दिन कहां कैसा रहेगा मौसम 

  • उत्तर-पश्चिम भारत : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का अनुमान है।
  • पूर्वी राजस्थान (21-23 जून) और पंजाब, हरियाणा (22 जून) में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
  • मध्य भारत – मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, पन्ना में 8 इंच तक बारिश की संभावना है।
  • गुजरात (21 जून) में अति भारी वर्षा की चेतावनी है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
  • पूर्वोत्तर भारत – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में 21 से 27 जून तक मूसलधार बारिश जारी रहेगी।
  • पूर्वी भारत – बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21-24 जून के बीच तेज वर्षा की संभावना है।
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ (24-27 जून) में अति भारी वर्षा हो सकती है।
  • दक्षिण भारत – केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 22 से 27 जून के बीच भारी बारिश का अनुमान है।
  • तमिलनाडु और रायलसीमा में गर्मी और उमस का प्रकोप 21-22 जून के बीच बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों की सलाह
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लो प्रेशर एरिया, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

22 जून 2025 – ऑरेंज और येलो अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।
  • येलो अलर्ट वाले राज्य: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर।

📅 23 जून 2025 – रेड अलर्ट मध्य प्रदेश में

  • रेड अलर्ट: मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ और जलभराव की आशंका।
  • ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।
  • भारी बारिश की चेतावनी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम, बंगाल, कर्नाटक, केरल।

24 जून 2025 – कई राज्यों में फिर से ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।

भारी बारिश की संभावना: सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक, केरल।

Tags:    

Similar News