Breaking News 31 July 2025: राजस्थान, असम सहित 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट; एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नायक आज होंगे रिटायर
देश-दुनिया की गुरुवार (31 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Breaking News 30 august 2025
Breaking News 31 July 2025: देश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार (31 जुलाई) को राजस्थान, असम और मेघालय सहित 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 9वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में आज भी हंगामे के आसार हैं। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA की स्पेशल कोर्ट फैसला सुनाएगी। कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीय महिला में दुनिया का पहला अनोखा सीआरआईबी एंटीजेन ब्लड ग्रुप पाया गया है। यह ब्लड ग्रुप अब तक दुनिया में कहीं भी नहीं देखा गया था। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (31 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Breaking News 31 July 2025 : पढ़ें लाइव अपडेट्स
लद्दाख में चट्टान गिरने से सेना के वाहन हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया (कांगड़ा निवासी, पठानकोट में सेटल) और लांस नायक दलजीत सिंह शहीद हो गए। जबकि तीन अफसर घायल हो गए।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नायक आज होंगे रिटायर
मुंबई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नाम से मशहूर दया नायक गुरुवार को पुलिस सेवा से रिटायर होंगे। महाराष्ट्र सरकार ने रिटायरमेंट से दो दिन पहले 29 जुलाई को उन्हें असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के पद पर प्रमोट किया था। वे इससे पहले बांद्रा में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर इन-चार्ज के पद पर थे। दया नायक 1995 में मुंबई पुलिस में शामिल हुए थे। वे 1990 के दशक में उन पुलिस अधिकारियों के रूप में मशहूर हुए, जिन्होंने कई गैंगस्टरों को एनकाउंटर्स में मार गिराया।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार (31 जुलाई) को राजस्थान, असम और मेघालय भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बारिश होगी।
ट्रम्प ने लगाया 25% टैरिफ
भारत और अमेरिका के बीच फरवरी में ट्रेड डील पर वार्ता शुरू हुई थी। इस बातचीत को 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन दोनों देश अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाएं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ऐलान किया है कि वो भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाएंगे और रूस से हथियार और तेल खरीदने की वजह से जुर्माना भी लगाएंगे।
मालेगांव ब्लास्ट केस में आज फैसले का दिन
महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 के बम धमाके के मामले में गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत फैसला सुना सकती है। मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य 7 आरोपियों पर आतंकवाद, हत्या और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप हैं। 17 साल लंबे ट्रायल में कई गवाह पलट गए, जिससे केस कमजोर हुआ है। मामले में विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने सभी आरोपियों को 31 जुलाई को कोर्ट में पेश होने आदेश दिया है।
संसद मानसून सत्र का 9वां दिन
संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को 9वां दिन है। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले में आज भी हंगामे के आसार है। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।