Today's Breaking News 26 june: मेक्सिको में त्योहार मना रहे लोगों पर गोलीबारी, 12 की मौत, पंजाब-हरियाणा और यूपी में NIA की छापेमारी, CBSE एग्जाम साल में 2 बार
देश-दुनिया की गुरुवार (26 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Today's Breaking News 26 june: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नीदरलैंड्स में नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरान ने जंग में बहादुरी दिखाई। CBSE 10वीं के स्टूडेंट 2026 से साल में 2 बार एग्जाम देंगे। एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी है। चीन में शंघाई कोऑपरेशन (SCO) की बैठक का दूसरा दिन। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बादल फटने से तबाही मची। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (26 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 26 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
मेक्सिको: सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के बीच गोलीबारी, 12 की मौत, 20 घायल
मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर लोग सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की है।
देहरादून: एनएच-74 घोटाले में पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ED का छापा
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बहुचर्चित एनएच-74 घोटाले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर गुरुवार सुबह छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई 2017 में सामने आए करोड़ों के भूमि मुआवजा घोटाले से जुड़ी हुई है, जिसमें किसानों की जमीन के नाम पर सरकारी मुआवजा राशि में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई थी।
जम्मू कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से ठीक एक सप्ताह पहले गुरुवार को उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के कुरु इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
NIA की पंजाब, हरियाणा और यूपी में छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में 2 स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में छापेमारी कर रही है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बस पलट, 2 की मौत, 40 यात्री घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जार ही यात्री पहलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 40 लोग घायल हैं। 10 यात्रियों की हालत गंभीर है।
उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में गिरी बस
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। मौके के पर बचाव अभियान शुरू करने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हुई है।
कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं
चीन में शंघाई कोऑपरेशन (SCO) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने कहा-कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
पर्यटकों पर नृशंस और जघन्य हमला किया
राजनाथ सिंह ने कहा-22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी समूह 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर एक नृशंस और जघन्य हमला किया। एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाकर गोली मार दी गई। द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी है।
चीन में एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे राजनाथ सिंह
चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ पहुंच चुके हैं। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध के बाद संबंधों में गंभीर तनाव आने के बाद किसी वरिष्ठ भारतीय मंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ जंग में व्यापक सहयोग की वकालत करेंगे।
ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नीदरलैंड्स में नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरान ने जंग में बहादुरी दिखाई। वे ऑयल का कारोबार करते हैं। मैं चाहूं तो इसे रोक सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि ईरान को जंग के बाद नुकसान से उबरने के लिए ऑयल बेचने की जरूरत है। अगर चीन, ईरान से ऑयल खरीदना चाहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी।
कुल्लू-धर्मशाला में 4 जगह बादल फटा
दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा। जीवा नाला में अचानक आई बाढ़ में पिता-बेटी समेत 3 लोग बहे, जिनकी तलाश जारी है। 8 वाहन भी बहे और 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए।