Today's Breaking News 24 May 2025: पाकिस्तान में राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला, गुजरात बॉर्डर पर घुसपैठिया ढेर

देश-दुनिया की शनिवार (24 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-05-25 06:49:00 IST

Today's Breaking News 24 May 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होगी। सभी राज्यों के CM शामिल होंगे। राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जाएंगे। पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे। BCCI भारत के नए टेस्ट कप्तान और इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान करेगी। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार सहित देश के 29 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 20 नए केस मिले। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (24 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 24 May 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates
2025-05-24 22:30 IST

बिहार के 'मैंगो मैन' अशोक चौधरी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को सम्मान देते हुए अपने बागान की नई किस्म के आम का नाम 'सिंदूर आम' रखा है। यह आम अंदर-बाहर से सिंदूरी रंग का और बेहद मीठा है। चौधरी पहले भी 'मोदी-1', 'मोदी-2' और 'मोदी-3' आम की किस्में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर तैयार कर चुके हैं। अब उनकी इच्छा है कि 'सिंदूर आम' का स्वाद पीएम मोदी और भारतीय सेना के जवान चखें।



2025-05-24 19:29 IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने निजी जीवन का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। तेज प्रताप ने यह जानकारी पहले फेसबुक पर साझा की, फिर पोस्ट को हटा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वही फोटो और कैप्शन के साथ दोबारा पोस्ट कर दिया।



2025-05-24 18:42 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2014 के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया। चंडोक पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप हैं। उसने अपने परिवार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी। यह मामला 24 जुलाई 2014 को दर्ज हुआ था और इंटरपोल के सहयोग से कार्रवाई की गई।

2025-05-24 18:36 IST

केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देश के करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा, जिनकी भविष्य निधि (PF) में यह ब्याज सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

2025-05-24 15:55 IST

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी और नेशनल असेंबली की सदस्य असीफा भुट्टो जरदारी पर उस समय खतरा मंडरा गया, जब वे कराची से सिंध के नवाबशाह जा रही थीं। उनके काफिले को जमशोरो टोल प्लाजा के पास नहर परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर असीफा भुट्टो का काफिला रोकते हुए लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, लेकिन इस दौरान हाईवे पर तनावपूर्ण माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

2025-05-24 15:02 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली पहुंचे। वे रविवार तक दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान एनडीए के कई नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी। 

2025-05-24 12:52 IST

गुजरात बॉर्डर पर PAK घुसपैठिया ढेर
भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया है। घटना 23 मई की है। शनिवार सुबह सिक्योरिटी फोर्स ने इसकी जानकारी दी। BSF ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिले में जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को इंटरनेशनल बॉर्डर पार करते देखा। उसे रुकने के लिए कहा गया, जब वह नहीं रुका तो गोली चलानी पड़ी।

2025-05-24 12:00 IST

राहुल गांधी PAK गोलीबारी के पीड़ित बच्चों से मिले
राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे। राहुल पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। वे स्कूली बच्चों से मिले, उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। राहुल ने कहा कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा। आप इन हालात से बाहर आने के लिए खूब पढ़ाई करें, खूब खेल खेलें और स्कूल में बहुत सारे दोस्त बनाएं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है।

2025-05-24 11:59 IST

CJI-प्रोटोकॉल उल्लंघन केस पर कार्रवाई की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने वकील की जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि इन अधिकारियों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी आर गवई के पहले मुंबई दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। 

2025-05-24 10:03 IST

झारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Tags:    

Similar News