PM Modi Red Fort Speech 2025: लालकिले की प्राचीर से मोदी ने किए बड़े ऐलान; जानें संबोधन की 10 बड़ी बातें
PM Modi Red Fort Speech 2025: 79वां स्वतंत्रता दिवस - लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी के अपने संबोधन में धारा 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत, ऑपरेशन सिंदूर, सुदर्शन चक्र मिशन पर संदेश दिया। कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान भी किया। जानिए 10 बड़ी बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लालकिले से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया।
PM Modi Red Fort Speech 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने संविधान, जनकल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए दुनिया को नया संदेश दिया है। कहा, राष्ट्र हित और देशवासियों का कल्याण हमारे लिए सर्वोपरि है। भारत अब किसी भी कुचक्र के समाने अब झुकने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मेड इन इंडिया और स्वदेशी अभियान पर जोरे देते हुए कहा, भारत को हर सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए 140 करोड़ भारतीयों का सहयोग जरूरी है। युवाओं से आह्वान किया कि अपने किसी भी आईडिया को मरने मत देना। तकनीक और नवाचार के साथ उसे उद्यम में बदलो सरकार हर पल आपके साथ है। नीचे जानें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
PM मोदी के भाषण की 10 मुख्य बातें
1. संविधान और धारा 370
पीएम मोदी ने भारत के संविधान को प्रकाश स्तंभ बताया। कहा, धारा 370 हटाकर एक देश, एक संविधान का सपना साकार किया। 100 से अधिक जिलों को नक्सलमुक्त कर कानून और विकास का झंडा लहराया। सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर उनके जीवन में बदलाव लाया। अंग्रेजों के जमाने के बेकार के कानून समाप्त कर न्याय संहिता बनाई। 50 साल पहले संविधान कुचलने का प्रयास हुआ, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता।
2. राष्ट्रीय सुरक्षा और ऑपरेशन सिंदूर
प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले को मानवता पर सबसे क्रूर वार बताया। कहा, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में भारतीय सेना को खुली छूट दी गई थी। सेना ने दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इससे आज भी पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। पीएम ने कहा, भारत अब आतंकवाद और न्यूक्लियर ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा।
3. सिंधु जल समझौते पर सख्त रुख
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु जल समझौते को देश के लिए नुकसानदायक बताया। कहा, भारत के पानी पर हमारे किसानों का हक है। मौजूदा स्वरूप में सिंधु समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा।
4. टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता
पीएम ने नई तकनीक पर जोर देते हुए कहा, भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल के अंत तक मेड इन इंडिया (Made in India) चिप तैयार हो जाएंगी। 2047 तक परमाणु ऊर्जा को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। बताया कि नेशनल क्रिटिकल मिशन (National Critical Mission) के तहत 1200 से अधिक स्थानों पर खनिज खोज का अभियान शुरू होने की जानकारी दी।
6. विकसित भारत रोजगार योजना
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक लाख करोड़ की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (Pradhan Mantri Vikasit Bharat Rojgar Yojana) लागू की। इसके जरिए प्राइवेट नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को 15 हजार दिए जाएंगे। इस योजना से 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई।
7. महिला सशक्तिकरण
पीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी योजना (Namo Drone Didi Scheme) और 2 करोड़ लखपति दीदी (Lakhpati Didi) बनने की उपलब्धि का जिक्र किया। कहा, महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने प्रोडक्ट्स से दुनिया में पहचान बनाई है।
8. खेल, स्वास्थ्य और जनकल्याण
प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया (Khelo India) नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल संसाधन पहुंचाने की बात कही। साथ ही मोटापा और अस्वस्थ जीवनशैली पर चिंता जताते हुए परिवारों से खाने के खाद्य तेल खपत 10% कम करने की अपील की।
9. नक्सलवाद और आंतरिक सुरक्षा
पीएम मोदी ने कहा, नक्सलवाद अब 125 जिलों से घटकर 20 जिलों तक सीमित रह गया है। पहले बस्तर का नाम बम-बंदूक से जुड़ा था, लेकिन वहां के युवा अब ओलंपिक में दम दिखा रहे हैं। घुसपैठ को गंभीर खतरा बताते हुए ‘हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन’ शुरू का ऐलान किया।
10. पंच प्रण और एकता का आह्वान
प्रधानमंत्री ने भाषण के अंत में अपने पंच प्रण दोहराए। कहा, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के कण को मिटाना, विरासत पर गर्व, एकता की डोर मजबूत रखना और नागरिक कर्तव्यों का पालन हमारी सरकार का लक्ष्य है। कहा, समय को मोड़ने का यही सही समय है।