PM मोदी Birthday विशेष: देशभर में सेवा पखवाड़ा की धूम- जानिए कहां क्या हुआ, किसने किस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई

PM Modi Birthday Updates: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा 2025 की देशभर से लाइव कवरेज। अपडेट्स, फोटो, वीडियो और प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी पाएं।

Updated On 2025-09-18 10:54:00 IST

सेवा पखवाड़ा 2025 की शुरुआत, पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष। 

PM Modi Birthday Updates: आज, 17 सितंबर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर–2 अक्टूबर) की शुरुआत हुई है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप और महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको पूरे दिन के सभी रीयल-टाइम अपडेट्स, फोटो, वीडियो, सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं और प्रमुख कार्यक्रमों की झलक दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन

अपडेट्स

Live Updates
2025-09-18 10:52 IST

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। कोहली ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें। आपके प्रयासों ने भारत को विश्व में ऊंचा स्थान दिलाया है। जय हिंद, सर।” कोहली ने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की। यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


2025-09-17 21:40 IST

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सिंगरौली में रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया रक्तदान।

2025-09-17 18:22 IST

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी और अन्य सेवा कार्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में जारी रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री के सेवा और सुशासन के आदर्शों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया।

2025-09-17 15:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनके साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया।

गावस्कर ने बताया, "मेरी उनसे पहली मुलाकात मुकेश अंबानी के घर पर हुई थी, जब वे एचएन रिलायंस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। उस खास शाम की सबसे यादगार बात यह थी कि मैं दूसरी पंक्ति में पीछे खड़ा था, लेकिन उन्होंने मुझे देखा और हाथ बढ़ाकर कहा, 'गावस्कर जी, आप कैसे हैं?' यह मेरे लिए वाकई बहुत खुशी का पल था।"

गावस्कर ने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु, स्वस्थ और उत्पादक जीवन की शुभकामनाएं देता हूं। उनका नेतृत्व और कार्य हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। मैं कामना करता हूं कि उनका विकसित भारत का सपना निर्धारित लक्ष्य से पहले ही साकार हो।"


2025-09-17 15:02 IST

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। अपने सोशल मीडिया हैंडल में वीडियो जारी कर पीएम मोदी को प्रभावी नेता बताया। प्रधानमंत्री ने उनके इस वीडियो रिट्वीट कर धन्यवाद दिया। कहा-मैं हमारी मित्रता को बहुत संजोता हूँ। विकासशील भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा में न्यूज़ीलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार है।


2025-09-17 15:00 IST

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में हिस्से लेने के बाद कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाता है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। देश के युवा सेवा का संदेश दे रहे हैं। मैं इस कार्यक्रम में जुड़े लोगों का धन्यवाद करता हूं।"

2025-09-17 14:54 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत, देश भर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। मैं सभी बहनों और बेटियों से अपील करता हूं कि वे नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में जाकर जांच कराएं। जांच और दवाएं सभी मुफ्त हैं। 


2025-09-17 13:38 IST

मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। कहा, कल ही देश और दुनिया ने देखा है फिर एक पाकिस्तानी आतंक ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है। ये किसी की परमाणु धमाके से डरता नहीं है। देश भारत माता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी बहनों और बेटियों के सिन्दूर मिटा दिए। हमने ऑपरेशन सिन्दूर किया और आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा कि एक और पाकिस्तानी आतंकवादी ने रोते-रोते अपनी आपबीती सुनाई। यह नया भारत है। यह किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता।

2025-09-17 12:06 IST

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे धार के भैसोला गांव पहुंचे। कुछ ही देर में वह देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।


2025-09-17 10:01 IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज में बुधवार को गंगा आरती कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश बीजेपी भी हर जिले में कार्यक्रम कर रही है। 

Tags:    

Similar News