मानसून सत्र का तीसरा दिन: 'सड़क का व्यवहार संसद में न करें'; विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी पर बोले ओम बिरला

संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। बुधवार (23 जुलाई) को लोकसभा-राज्यसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Updated On 2025-07-24 07:34:00 IST

Parliament Monsoon Session Third Day

Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। बुधवार (23 जुलाई) को लोकसभा-राज्यसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में चले आए। काले कपड़े लहराए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शांत रहने को कहा। सांसद नहीं माने। स्पीकर ने कहा कि आप सड़क का व्यवहार संसद में न करें। देश के नागरिक आपको देख रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही 10 मिनट तक चली, फिर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में भी कार्यवाही हंगामा के कारण स्थगित कर दी गई। 

कार्यवाही गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित
12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई। संसद के दोनों सदनों में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई। विपक्ष के सांसदों ने फिर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी सांसदों ने लहराए काले कपड़े
कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने जमकर हो हल्ला किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं ने संसद के मकर द्वार पर बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े में नारेबाजी की। राहुल और अखिलेश ने काली पट्टी डालकर विरोध किया। 

संजय सिंह ने नोटिस दिया
AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में SIR के ‘संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों’ पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर आज चर्चा हो सकती है।  

32 दिन चलेगा सत्र 
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त यानी कुल 32 दिन चलेगा। 18 बैठकें होंगी। 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं। 

अगले हफ्ते होगी चर्चा 
मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में अगले हफ्ते चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे। चर्चा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन को लेकर और गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम हमले को लेकर उठे सवालों पर हस्तक्षेप करेंगे।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे चर्चा का समय तय किया गया है। 

दूसरे दिन क्या हुआ 
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

संसद भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने संसद भवन के मकर द्वार पर सीढ़ियों पर खड़े होकर बिहार SIR के खिलाफ विरोध जताया। इसी दौरान राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची की जांच को लेकर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।

Live Updates
2025-07-23 14:17 IST

राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई।


2025-07-23 14:16 IST

कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई। विपक्ष के सांसदों ने फिर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


2025-07-23 12:17 IST

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


2025-07-23 12:16 IST

लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।


2025-07-23 11:23 IST

संसद में विरोध प्रदर्शन 
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया।


2025-07-23 11:16 IST

लोकसभा स्थगित 

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के साथ लोकसभा सत्र शुरू हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।


2025-07-23 11:15 IST

फिर हंगामा 
लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर हंगामा होने लगा। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित कर दी।


Tags:    

Similar News