संसद में 'हल्ला बोल': बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष ने किया हंगामा, नारेबाजी कर लहराए पोस्टर
Parliament Monsoon Session 4 Day: संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। गुरुवार (24 जुलाई) को लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
Parliament Monsoon Session 2025
Parliament Monsoon Session 4 Day: संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामेदार रहा। गुरुवार (24 जुलाई) को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हल्ला बोल दिया। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर जोरदार हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए। विरोध के पोस्टर लहराए।
ये आपके संस्कार नहीं हैं
स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा करने से मना किया लेकिन विपक्ष नहीं माना। ओम बिरला ने कहा-तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई। विपक्ष ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा की कार्यवाही 25 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने बिहार में SIR मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
संसद के बाहर मकर द्वार पर प्रदर्शन
संसद के बाहर मकर द्वार भी प्रदर्शन हुआ। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।
21 अगस्त तक चलेगा सत्र
संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त यानी 32 दिन चलेगा। 18 बैठकें होंगी। 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।
सत्र का तीसरा दिन
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार (23 जुलाई) को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने नारेबाजी की। इस वजह से सदन की कार्यवाही 3 बार रोकी गई, फिर 2 बजे दोनों सदनों को अगले दिन 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। बुधवार को जानकारी सामने आई कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में 28 जुलाई और राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सदनों में बहस के लिए 16-16 घंटे का समय निर्धारित किया है।
सत्र का दूसरा दिन
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा हुआ। हंगामे के कारण कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
संसद भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने संसद भवन के मकर द्वार पर सीढ़ियों पर खड़े होकर बिहार SIR के खिलाफ विरोध जताया। इसी दौरान राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची की जांच को लेकर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की।
राज्यसभा की कार्यवाही 25 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने बिहार में SIR मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
राज्यसभा में कार्यवाही करीब 1:30 घंटे चली। फिर इसे भी 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में कार्यवाही जारी है। वकील उज्ज्वल निकम ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली
राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी भी बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं।
लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट ही चल पाई। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन में शांति बनाए रखने की अपील की। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।